Categories
देश

चंद्रयान-3 का मजाक उड़ाने पर प्रकाश राज के खिलाफ शिकायत दर्ज

Complaint filed against Prakash Raj: प्रसिद्ध अभिनेता प्रकाश राज के हालिया ट्वीट के बाद उनके खिलाफ औपचारिक रूप से आधिकारिक शिकायत दर्ज की गई है, जिसमें चंद्रयान-3 का मजाक बनाते हुए विवादास्पद टिपण्णी शामिल थी।

Prakash Raj Tweet: प्रकाश राज, जो अपने सोशल मीडिया पर कई एक्टिव रहते है हाल ही में चंद्रयान मिशन के संबंध में ट्वीट करने के बाद परिणामस्वरूप खुद को एक विवाद में फंस लिया है। हिंदू संगठनों के नेताओं ने उनके खिलाफ कर्नाटक के बागलकोट जिले में स्थित बनहट्टी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग भी की है.

प्रकाश राज ने क्या किया ट्वीट?

प्रकाश राज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक कार्टून शेयर किया, जिसमें पूर्व इसरो प्रमुख के सिवन को चाय डालते हुए दिखाया गया है। उन्होंने कार्टून शेयर करते हुए ओर चंद्रयान-3 का मजाक उड़ाते हुए कहा, ‘चंद्रमा से विक्रम लैंडर द्वारा भेजी गई पहली तस्वीर, वाह।’ प्रकाश राज के इस ट्वीट्स से नेटिजन्स नाराज हो गए जिससे अभिनेता को ट्रोलिंग का निशाना बनना पड़ा जिसके बाद वे सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल होने लगे।

प्रकाश राज का एक और ट्वीट

ट्रोल होने के बाद जवाब में, प्रकाश राज ने अपने पहले के बयान को प्रासंगिक बनाने के लिए एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि, ““नफरत करने वालों को केवल नफरत दिखती है। मैं आर्मस्ट्रांग टाइम्स में प्रकाशित एक चुटकुले का जिक्र कर रहा था, जिसमें हमारे केरल के चाय विक्रेता का जश्न मनाया गया था। ट्रोल्स को कौन सी चाय बेचने वाली दिखी? अगर आप चुटकुला नहीं समझते हैं तो चुटकुला आप पर है, बड़े हो जाइए” प्रकाश राज ने कहा।

इस बीच प्रकाश राज ट्विटर पर कई सामाजिक और राजनीतिक घटनाओं पर अपने विचार साझा करते हैं। अक्सर वे अपने रोल की वजह से ट्रोल हो जाते हैं। उनके ट्वीट के बाद नेटिजेंस ने इस तरह की प्रतिक्रिया दी, ‘प्रकाश राज, कभी भी नफरत को अपने ऊपर इतना हावी न होने दें कि आपको अपने देश और अपने लोगों की प्रगति और प्रयासों से नफरत होने लगे।’

23 अगस्त ने होगी चंद्रयान-3 की लैंडिंग

आपको बताना चाहेंगे कि चंद्रयान-3 मिशन की लैंडिंग की गिनती शुरू हो गयी है। जिसकी पुष्टि इसरो ने की है, इस मिशन का लैंडर मॉड्यूल 23 अगस्त को शाम 6:04 बजे चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला है।लेकिन समय में मामूली समायोजन किया गया है, पहले लैंडिंग का समय शाम 5:45 बजे निर्धारित किया गया है। पर अब थोड़ा बदलाव किया गया है। पूरा भारत इस खास पल का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

देशदुनियाबिजनेस अपडेटबॉलीवुड न्यूजटेक & ऑटोक्रिकेट और राजनीति से लेकर राशिफल तक की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ट्रेंडिंग न्यूज और लेटेस्ट न्यूज के लिए Buzztidings Hindi को अभी सब्सक्राइब करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version