Categories
एंटरटेनमेंट

National Film Awards 2023 में किसने मारी बाजी, यह से देखे पूरी लिस्ट

69th National Film Awards 2023 Winner: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा, ‘रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट’ ने जीता बेस्ट फिल्म का ख़िताब, देखें विजेताओं की पूरी सूची

National Film Awards 2023 Winner: फिल्म इंडस्ट्री क्षेत्र में महत्वपूर्ण माने जाने वाले राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा 24 अगस्त को दिल्ली में की गई। इस साल फिल्म ‘रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट’ ने बेस्ट फिल्मं का ख़िताब जीता है, जबकि साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने बेस्ट एक्टर का ख़िताब जीता। इसके अलावा, फिल्म ‘एकदा काय जाला’ ने बेस्ट मराठी फिल्म का ख़िताब जीता।

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में इस साल भी मराठी फिल्मों का डंका बज रहा है। सलिल कुलकर्णी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘एकदा काय जाला’ को बेस्ट मराठी फिल्म का पुरस्कार दिया गया. निखिल महाजन ने ‘गोदावरी’ के लिए बेस्ट निर्देशक का पुरस्कार भी जीता है। पल्लवी जोशी ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में कश्मीर फाइल्स के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।

69th National Film Awards 2023 Winner List

बेस्ट हिंदी फिल्म – सरदार उधम

बेस्ट मराठी फिल्म – वन्स व्हाट हैपन्ड

बेस्ट स्टंट कोरियोग्राफी – आरआरआर (RRR) (तेलुगु)

बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स – आरआरआर (RRR) (तेलुगु)

बेस्ट संगीत निर्देशन – पुष्पा 1

बेस्ट संपादक – गंगूबाई काठियावाड़ी

बेस्ट संवाद लेखिका – गंगूबाई काठियावाड़ी

बेस्ट गायिका – श्रेया घोषाल

बेस्ट सहायक अभिनेत्री – पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)

बेस्ट अभिनेत्री – आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी), कृति सेनन (एमएम)

बेस्ट अभिनेता – पुष्पा (अल्लू अर्जुन)

बेस्ट निर्देशक – निखिल महाजन (गोदावरी)

बेस्ट फ़िल्म – ‘रॉकेट्री: द नांबी इफ़ेक्ट’

इस बीच, अभिनेत्री आलिया भट्ट, कृति सेनन और अभिनेता अल्लू अर्जुन की इस समय जमकर तारीफ हो रही है और बधाईयाँ तो इनको भर-भर कर मिल रही है। जानकारी के लिए आपको बता दे आलिया भट्ट, कृति सेनन और अल्लू अर्जुन ने पहली बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है। राष्ट्रीय पुरस्कारों की शुरुआत 1954 में हुई थी। जब जनवरी 1953 से दिसंबर 1953 के बीच रिलीज हुई फिल्मों का चयन किया गया तो उसमे पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मराठी फिल्म ‘शामची ऐ’ को ही दिया गया था।

देशदुनियाबिजनेस अपडेटबॉलीवुड न्यूजटेक & ऑटोक्रिकेट और राजनीति से लेकर राशिफल तक की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ट्रेंडिंग न्यूज और लेटेस्ट न्यूज के लिए Buzztidings Hindi को अभी सब्सक्राइब करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version