Categories
लोकसभा चुनाव 2024 राजनीति

Lok Sabha Election Result: मैनपुरी में सपा की डिंपल यादव ने बनाई बड़ी बढ़त

Lok Sabha Election Result: यूपी की सबसे बड़ी हॉट सीट माने जाने वाली मैनपुरी में एक बार फिर भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की सीट बन गई है। भाजपा के प्रत्याशी जयवीर सिंह यहां से चुनाव मैदान में हैं। क्या इस बार सपा अपना कब्जा बरकरार रखेगी या भाजपा नया इतिहास रचने में सफल होगी? इस बार भी डिंपल यादव यह सीट जीतकर फिर से इतिहास बनाएंगी, इसका फैसला बस कुछ ही देर में हो जाएगा। पोस्टल बैलेट की गिनती में डिंपल यादव आगे चल रही हैं। मैनपुरी में डिंपल यादव पहले राउंड में 8,034 वोटों से आगे चल रही हैं।

Lok Sabha Election Result: भाजपा के जयवीर सिंह पीछे

उपचुनाव में डिंपल यादव ने मैनपुरी सीट जीती थी। सपा से सांसद डिंपल यादव उम्मीदवार थीं और वर्ष 2022 में मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हुए उपचुनाव में सांसद बनी थीं। भाजपा ने स्थानीय विधायक और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को उम्मीदवार बनाया था, जबकि बसपा ने पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव को मैदान में उतारा था।

इनके अलावा पांच अन्य प्रत्याशी भी चुनाव में थे। चुनाव में सपा, भाजपा और बसपा, तीनों दलों ने प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंकी थी। बड़े नेताओं के दौरे और सभाओं का भी क्रम जारी रहा था। पिछले उपचुनाव में डिंपल यादव 2.88 लाख वोटों के बड़े अंतर से जीती थीं।

यह भी पढ़े: ADANI GROUP के शेयरधारक हुआ मालामाल

मैनपुरी में खूब वोट पड़े। इस बार 58.60 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि 2022 के उपचुनाव में 54.75 प्रतिशत और 2019 के लोकसभा चुनाव में 56.67 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबर्दस्त गर्मी के बावजूद सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह नजर आया।

For Tech & Business Updates Click Here

Exit mobile version