Categories
राजनीति Rajasthan Election 2023

Election Results 2023 Live: सरदारपुरा में अशोक गहलोत आठ हजार वोटों से आगे

मुख्य बात

Assembly Election Results 2023 Live, विधानसभा नतीजे Eci.gov.in पर: मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में वोटों की गिनती जारी है. अब तक के रुझान में बीजेपी ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है और तेलंगाना में कांग्रेस भारी बहुमत से जीतती दिख रही है. पल-पल का अपडेट जानने के लिए पढ़ते रहें अमर उजाला।

पांचों राज्यों की स्थिति को देखिए

राजस्थान: हिंदी पट्टी के एक और अहम राज्य में जनता को भाजपा बनाम कांग्रेस का खास नजारा देखने को मिलेगा। सत्ता परिवर्तन के रिवाज के चर्चित इस राज्य में अभी कांग्रेस की सरकार है, जिसके मुखिया सीएम अशोक गहलोत हैं। 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 100 सीटें हासिल कर बहुमत की सरकार बनाई थी। जबकि, भाजपा 73 पर सिमट गई थी।


मध्य प्रदेश: 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार को राज्य में कांग्रेस से कड़ी चुनौती मिलती दिख रही है। बीते विधानसभा चुनाव 2018 में यहां कांग्रेस ने 230 में से 116 सीटों पर जीत हासिल कर कांग्रेस ने सरकार बनाई थी। तब सीएम कमलनाथ को बनाया गया था। हालांकि, 2020 में फ्लोर टेस्ट में फेल होने के बाद कमलनाथ सरकार गिर गई थी और भाजपा ने वापसी की थी।

छत्तीसगढ़: 90 सीटों वाले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का कब्जा है। वहीं, भाजपा इस बार बड़ी जीत का दावा कर रही है। 2018 विधानसभा चुनाव के दौरान सत्तारूढ़ भाजपा को सिर्फ 15 सीटें ही मिल सकी थीं। जबकि, कांग्रेस ने 68 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। खास बात है कि भाजपा ने अब तक सीएम चेहरे का ऐलान नहीं किया और कांग्रेस सीएम भूपेश बघेल के नाम पर ही भरोसा जता रही है।

तेलंगाना: 2014 में अस्तित्व में आए तेलंगाना में अब तक मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की सरकार रही है। इस बार उनकी पार्टी भारत राष्ट्र समिति यानी BRS (पहले तेलंगाना राष्ट्र समिति) हैट्रिक की कोशिश में है। वहीं, एग्जिट पोल संकेत दे रहे हैं कि राज्य में कांग्रेस इस बार केसीआर को कड़ी टक्कर दे सकती है। इसके अलावा यहां मैदान में असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM और भाजपा भी हैं। 2018 विधानसभा चुनाव में 119 में से टीआरएस को 88 सीटें मिली थी। तब कांग्रेस 21 सीटें ही हासिल कर सकी थी और भाजपा को एक ही सीट मिली थी।

🔴 LIVE UPDATE

01:13 PM, 03-DEC-2023

Assembly Election Result Live: एमपी में भाजपा 162 सीटों पर आगे

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर एक बजे तक मध्य प्रदेश में भाजपा 162 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस 65 सीटों पर आगे है। 

राजस्थान में भाजपा 111 और कांग्रेस 73 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। यहां बसपा दो सीटों पर आगे है। 

छत्तीसगढ़ में भाजपा 53 सीटों पर और कांग्रेस 35 सीटों पर आगे चल रही है। 

तेलंगाना में कांग्रेस 62 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं बीआरएस 43 और भाजपा 9 सीटों पर आगे है। एआईएमआईएम 4 सीटों पर आगे चल रही है। 

01:01 PM, 03-DEC-2023

MP Election 2023 Result: समर्थकों से मिले सीएम शिवराज सिंह चौहान

समर्थकों से मिले सीएम शिवराज सिंह, इस दौरान सीएम ने समर्थकों के साथ जीत की खुशी मनाई। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता खुशी में डांस करते नजर आए। #WATCH

12:22 PM, 03-DEC-2023

MP Election Result Live: भाजपा नेताओं के चेहरे खिले

मतगणना के रुझान देखकर भाजपा नेताओं के चेहरे खिल गए हैं। सीएम आवास पर मतगणना के रुझान देखते हुए सीएम शिवराज, सिंधिया और नरेंद्र सिंह का वीडियो सामने आया है। 

12:15 PM, 03-DEC-2023

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा लगातार बहुमत बनाए हुए है

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 12 बजे तक मध्य प्रदेश में भाजपा 155 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस 72 सीटों पर और बसपा दो सीटों पर आगे है। 

राजस्थान में भाजपा 113 सीटों पर आगे चल रही है और कांग्रेस 71 सीटों पर आगे है। वहीं तीन सीटों पर बसपा आगे चल रही है। 

छत्तीसगढ़ में भाजपा बढ़त लेती दिख रही है। यहां भाजपा 52 सीटों पर, कांग्रेस 36 सीटों पर और सीपीआई एक सीट पर आगे है।

तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी 68 सीटों पर, बीआरएस 36 सीटों पर और भाजपा 9 सीटों पर आगे है। 

11:35 AM, 03-DEC-2023

मध्य प्रदेश, राजस्थान में भाजपा आगे

चुनाव आयोग के सुबह साढ़े 11 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में भाजपा 156 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 71 सीटों पर आगे है। 

राजस्थान में भाजपा 116 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 67 सीटों पर और बसपा 3 सीटों पर आगे है। 

छत्तीसगढ़ में भाजपा 44 सीटों पर और कांग्रेस 41 सीटों पर आगे चल रही हैं। 

तेलंगाना में कांग्रेस 61 सीटों पर और बीआरएस 36 सीटों पर आगे है। वहीं भाजपा 10 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं एआईएमआईएम एक सीट पर आगे चल रही है। 

11:19 AM, 03-DEC-2023

MP Election Result Live: नरोत्तम मिश्रा पिछड़े, सीएम शिवराज आगे

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार,  मध्य प्रदेश में राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा दो हजार वोटों से पिछड़ रहे हैं। वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान बड़े अंतर से अपने प्रतिद्वंदी से आगे चल रहे हैं। वहीं राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत सरदारपुरा सीट से आठ हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

10:56 AM, 03-DEC-2023

MP Election Result Live: भोपाल में पार्टी कार्यालय पहुंचे कमलनाथ और अन्य कांग्रेसी नेता

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और अन्य कांग्रेस नेता भोपाल में पार्टी कार्यालय पहुंचे हैं और चुनावी रुझानों पर चर्चा कर रहे हैं। #WATCH

10:54 AM, 03-DEC-2023

Chhattisgarh Election results: ‘छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा को आशीर्वाद देने वाली है’

छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण साव का कहना है कि ‘पूरे प्रदेश में भ्रमण करने के बाद हमें विश्वास हुआ और इस आधार पर मैं कह सकता हूं कि भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा को आशीर्वाद देने वाली है।’#WATCH

10:47 AM, 03-DEC-2023

Rajasthan Election Result Live: राजस्थान में भाजपा का जश्न शुरू

राजस्थान में भाजपा खेमे में खुशी की लहर चल रही है और पार्टी कार्यकर्ताओं ने अभी से ही संभावित जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। #WATCH

10:44 AM, 03-DEC-2023

Telangana Election Result live: हैदराबाद में कांग्रेस पार्टी ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है

हैदराबाद में कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर खुशी मनानी शुरू कर दी है। #WATCH

Categories
देश

हैदराबाद पुलिस ने 750 करोड़ की नकदी के साथ पकड़ा ट्रक, जानिए क्या है मामला

Telangana Elections: हैदराबाद पुलिस और चुनाव आयोग की एक टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक संदिग्ध ट्रक को रोका। इसमें 750 करोड़ रुपये की नकद रकम थी. लेकिन सच्चाई जानने के बाद इस ट्रक को छोड़ दिया गया. जानिए आखिर क्या है मामला…

आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गडवाल में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर ड्यूटी के दौरान पुलिस और चुनाव आयोग की टीम को आधी रात के आसपास जबरदस्त ड्रामा देखना पड़ा। टीम ने हाईवे पर 750 करोड़ रुपये की नकदी ले जा रहे एक ट्रक को पकड़ा. यह देखकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। जब चुनाव अधिकारी इस मामले में कार्रवाई करने वाले थे तो उनके सामने असली स्थिति आ गई और उन्हें ट्रक छोड़ना पड़ा. अंत में क्या हुआ..

गडवाल से होकर गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग तस्करी के लिए कुख्यात है। दिल्ली में तेलंगाना चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने से पहले, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, जो हैदराबाद के दौरे पर थे, ने राज्य चुनाव अधिकारियों को गोवा और अन्य स्थानों से हैदराबाद में तस्करी पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया था। विपक्ष की शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी, चार कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया था.

यह भी पढ़ें: मजदूर के खाते में आए 2 अरब 21 करोड़ रुपये, आयकर विभाग का नोटिस देख उड़े होश!

चुनाव आयोग की सख्ती के बाद राज्य चुनाव अधिकारी और पुलिस अलर्ट पर हैं. पुलिस की एक टीम ने मंगलवार की रात संदिग्ध लगने पर सड़क पर एक ट्रक को रोका। इस मामले में जानकारी देते हुए तेलंगाना पुलिस के नोडल अधिकारी संजय कुमार जैन ने बताया कि चेकिंग के दौरान ट्रक से 750 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई.

सच्चाई का पता चलते ही चला गया ट्रक –
कुछ घंटों के सस्पेंस के बाद मामला बिना किसी हलचल के शांत हो गया. क्योंकि पता चला कि ये कैश यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का था जो केरल से हैदराबाद लाया जा रहा था. तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विकास राज ने बुधवार को एक बयान में कहा कि बैंक अधिकारियों के जवाब के बाद ट्रक को छोड़ दिया गया। विकास राज ने कहा कि 750 करोड़ कैश वाला ट्रक कुछ घंटों तक चर्चा में रहा. लेकिन बाद में हमें एहसास हुआ कि यह चेस्ट-टू-चेस्ट मनी ट्रांसफर था। इसके बाद पुलिस ने ट्रक ले जाने की इजाजत दे दी.

Exit mobile version