Saturday, July 27, 2024
spot_img

लेटेस्ट न्यूज

Viral News: बेटियों ने 4 साल बाद सुनी अपने मृत पिता की धड़कन! यकीन नहीं हो रहा…देखिए ये वीडियो

Viral News: अपनों के जाने का गम एक ऐसा गम है जिसे हर कोई एक अलग तरह से महसूस करता है। ऐसे में अगर आपको कोई गुजरे हुए इंसान की दिल की धड़कनों को सुना दे तो आपका रिएक्शन होगा। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइये बताते है इसके पीछे की आपको पूरी कहानी

Today Viral News: पिता और लड़की का रिश्ता अनोखा है। हर पिता के लिए बेतिया सबसे बड़ी ख़ुशी होती है। दोनों एक दूसरे पर बहुत जान छिड़कते हैं। पिता-बेटी के रिश्ते में एक अलग तरह की भावनात्मक नमी होती है। हर लड़की के लिए उसके पिता एक ‘हीरो’ होते हैं। एक लड़की अपने हीरो के लिए कुछ भी कर सकती है. जहां हर लड़की को लगता है कि उसके पिता उसे कभी छोड़कर नहीं जाएंगे, वहीं अमेरिका से एक ऐसा मामला सामने आया है। इसमें तीन लड़कियों के पिता की मौत हो गई और चार साल बाद उन लड़कियों ने अपने पिता की दिल की धड़कनो को सुना। आप भी हैरान होंगे? लेकिन ये सच है। ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है. आइये देखते हैं आखिर मामला क्या है।

बेटियों ने 4 साल बाद सुनी मृत पिता की धड़कनें

यह अमेरिका के कनेक्टिकट में रहने वाली तीन बहनों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्होंने चार साल बाद अपने मृत पिता की दिल की धड़कन सुना। जिसके बाद उसकी आँखों में आंशू थे। यह खबर तेजी से वायरल हो रही है। जिस पर सोशल मीडिया यूजर ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं व्यक्त कीं, बहुत से लोगो ने इस बात को लेकर हैरान थे कि इतने लंबे समय के बाद कोई मृत व्यक्ति की दिल की धड़कन को कैसे समझ सकता है।

यहाँ क्लिक करके देखे वीडियो

इंस्टाग्राम के टुडे शो पेज पर, किसंद्रा सैंटियागो (Kisandra Santiago) के बारे में एक कहानी शेयर की गई थी। जिनके पिता का 2019 में निधन हो गया था। उनके निधन के बाद, उनके परिवार ने उनके अंगों को दान करने का फैसला किया। साथ ही किसंद्रा ने भी फैसला किया कि उनके पिता का दिल जिसको भी मिलेगा वह उसको ढूंढ का मानेंगी। जिसके चलते चार साल बाद इस लड़की ने अपने पिता के हार्ट को यूज़ करने वाले को ढूंढ ही लिया। साथ ही उन्होंने बताया की 4 साल बाद धड़कनो को समझना एक चमत्कार जैसा था।

मृत पिता के हार्ट ने बचाई जान

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 2016 में एक सड़क दुर्घटना से पीटर टेर्ज़र के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा, जिसके लिए कई सर्जरी की आवश्यकता पड़ी और कार्डियक अरेस्ट हुआ। ओपन हार्ट सर्जरी से गुजरने के बावजूद भी, उन्हें लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, जिसके कारण डॉक्टरों ने 2019 में हार्ट बदलवाने की सिफारिश की। संयोगवश, उन्हें एस्टेबन सैंटियागो (Kisandra Santiago के पिता) का हार्ट मिल गया, जिससे अंततः उनकी जान बच गई।

सोशल मीडिया पर लोगो की प्रतिक्रिया

इस कहानी को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स की तरह-तरह की कमैंट्स कर रहे है। कुछ लोग इसे ईश्वर के करिश्मे के रूप में देखते हैं तो कुछ लोग इसे मानवता की चमकती मिसाल के रूप में देखते हैं। कई लोग मानते हैं कि हम सभी समान हैं और हमें एक-दूसरे से सीखना चाहिए और एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए।

पढ़ें ट्रेंडिंग ख़बरें (Trendings News), ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) सबसे पहले Buzztidings Hindi पर।

जरूर पढ़ें

Latest Posts

ये भी पढ़ें-