Categories
टेक

OnePlus Pad में बैटरी को लेकर नहीं आएगी अब परेशानी

वनप्लस ने अपने OnePlus Pad Go यूजर्स के लिए OxygenOS 14.0.0.806 अपडेट रिलीज किया है। इस अपडेट का मुख्य उद्देश्य टैबलेट में आ रही बैटरी की समस्याओं को ठीक करना है। कंपनी ने OnePlus Community पोस्ट के माध्यम से इस अपडेट की जानकारी दी है।

सीमित यूजर्स के लिए रोलआउट

कंपनी का कहना है कि शुरुआत में यह अपडेट कुछ ही यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। थोड़े समय बाद यह सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा। यह अपडेट सिस्टम अपडेट के साथ आता है, जिससे टैबलेट की बैटरी लाइफ को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

OnePlus Pad: किन सुधारों के साथ आया है अपडेट

  • ऑटो ब्राइटनेस इशू फिक्स: इस अपडेट के साथ टैबलेट में ऑटो ब्राइटनेस से संबंधित समस्या को ठीक किया गया है।
  • कैमरा इंटरफेस सुधार: 3-फिंगर स्क्रीनशॉट की समस्या को भी दूर किया गया है।
  • बैटरी लाइफ में सुधार: पावर कंजम्पशन को ऑप्टिमाइज कर बैटरी लाइफ को बढ़ाया गया है।
  • स्क्रीन स्वाइपिंग अनुभव में सुधार: स्क्रीन स्वाइपिंग डाउन के एक्सपीरियंस में भी सुधार किया गया है।
  • सिस्टम सिक्योरिटी अपडेट: August 2024 Android सिक्योरिटी पैच को इंटीग्रेट किया गया है।
  • ऑटो ब्राइटनेस सुधार: अब ऑटो ब्राइटनेस खुद से ऑन नहीं होगी।
  • कैमरा इंटरफेस में सुधार: कैमरा इंटरफेस को लेकर अब 3 फिंगर स्क्रीनशॉट लेने में कोई समस्या नहीं आएगी।

यह भी पढ़े: SHRI KRISHNA JANMASHTAMI: भगवान कृष्ण के जन्म उत्सव में डूबा पूरा देश

OnePlus Pad को कैसे करें अपडेट

  1. सबसे पहले अपने OnePlus Pad Go टैबलेट की सेटिंग्स पर जाएं।
  2. अब About device ऑप्शन पर टैप करें।
  3. इसके बाद Version ऑप्शन पर टैप करें।
  4. अगर अपडेट उपलब्ध होगा, तो वह यहीं दिख जाएगा।
  5. यहां से आप इसे इंस्टॉल कर सकते हैं।

For Tech & Business Updates Click Here

Exit mobile version