Saturday, October 26, 2024
spot_img

लेटेस्ट न्यूज

Share Market Open: हफ्ते के पहले दिन भारी गिरावट के साथ खुला बाजार

Share Market Open: 13 मई 2024 (सोमवार) को शेयर बाजार के दोनों सूचकांक लाल निशान पर खुले हैं। कई विशेषज्ञों का मानना है कि चुनावी माहौल के कारण बाजार में गिरावट आई है। वहीं कुछ व्यापारी यह सोच रहे हैं कि इस हफ्ते कंपनियों द्वारा तिमाही नतीजों के बाद बाजार में तेजी आ सकती है।

Share Market Open: 13 मई 2024 (सोमवार) को शेयर बाजार के दोनों सूचकांक लाल निशान पर खुले हैं। कई विशेषज्ञों का मानना है कि चुनावी माहौल के कारण बाजार में गिरावट आई है। वहीं कुछ व्यापारी यह सोच रहे हैं कि इस हफ्ते कंपनियों द्वारा तिमाही नतीजों के बाद बाजार में तेजी आ सकती है।

Share Market Open: हफ्ते के पहले दिन भारी गिरावट

आज सुबह 9.40 बजे सेंसेक्स 609.22 अंक या 0.84% गिरकर 72,055.25 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी भी 169.55 अंक या 0.77% गिरकर 21,885.65 अंक पर ट्रेड कर रहा है।

इसके बाद भी बाजार में गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। 10 बजे के करीब सेंसेक्स 742 अंक गिर गया।विदेशी फंडों की लगातार निकासी, एशियाई बाजारों में कमजोर रुझान, और टाटा मोटर्स में भारी बिकवाली के कारण बाजार में गिरावट आई।

Read Also: ADANI GROUP STOCKS: बुरे समय में दिखाया भरोसा, साल भर में अडानी ने दिया 5 गुना रिटर्न

सेंसेक्स बास्केट से टाटा मोटर्स के शेयर 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गई। इसके अलावा, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी गिरकर कारोबार कर रहे हैं।

सन फार्मा ग्रुप के शेयरों में तेजी देखने को मिली है।

एशियाई बाजारों में, सियोल, टोक्यो और शंघाई निचले स्तर पर कारोबार कर रहे थे जबकि हांगकांग सकारात्मक क्षेत्र में था। शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट अधिकतर बढ़त पर बंद हुआ। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 2,117.50 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.31 प्रतिशत गिरकर 82.53 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

आज डॉलर के मुकाबले रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में भारतीय करेंसी एक संकीर्ण दायरे में चली गई। यह अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.51 पर खुला और शुरुआती कारोबार में 83.52 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद से 1 पैसे की गिरावट दर्शाता है। पिछले हफ्ते शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 83.51 पर बंद हुआ।

For Tech & Business Updates Click Here

जरूर पढ़ें

Latest Posts

ये भी पढ़ें-