Saturday, July 27, 2024
spot_img

लेटेस्ट न्यूज

OnePlus Open का Foldable Phone इस दिन भारत में होगा लॉन्च, जानिए इसके फीचर्स एंड प्राइस

OnePlus Open भारत में 19 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और फीचर्स...

OnePlus Open भारत में 19 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। यह OnePlus का पहला फोल्डेबल फोन होने वाला है जो सैमसंग के फोल्डेबल फोन को टक्कर देगा। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और फीचर्स…

वनप्लस ने आखिरकार अपने पहले फोल्डेबल फोन के लॉन्च की घोषणा कर दी है। दरसल फोल्डेबल फोन का जिक्र वनप्लस ने कुछ महीने पहले OnePlus 11 के लॉन्च इवेंट भी किया था। लेकिन इतना जल्दी आ जाएगा उम्मीद नहीं थी। आपको बता दे यह फोन भारत में 19 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। जिसका लॉन्चिंग का इवेंट्स मुंबई में रखा। वैसे मार्किट में अभी तक फोल्डेबल फोन पर सैमसंग का राज था लेकिन अब सैमसंग को टक्कर देने के लिए वनप्लस अपना फोल्डेबल फोन लेकर आ रहा है। OnePlus Open इवेंट से पहले इस फोन की कीमत और फीचर्स लीक हो गए हैं। आइए आपको बताते है…

OnePlus Open की भारत में होने वाली कीमत (OnePlus Open Price)

कुछ लीक्स के मुताबिक OnePlus Open की कीमत 1,699 अमीरिकी डॉलर यानी करीब 1,41,490 रुपये हो सकती है। यह अमेरिकी बाजार की कीमत होगी लेकिन क़यासे लगाए जा रहे है कि वनप्लस ओपन फोल्डेबल फ़ोन (OnePlus Foldable Smartphone) को भारतीय बाजार में कम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। यह देखना बाकी है कि वनप्लस अपने पहले फोल्डेबल फोन की कीमत कितनी रखेगा। पर ये तो उम्मीद है कि इस फ़ोन की कीमत एक लाख तक जा सकती है। क्योंकि कंपनी का मुकाबला बाजार में सैमसंग के फोल्डेबल फोन से है इसलिए कीमतों का भी ध्यान रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें:SAMSUNG GALAXY S23 FE भारत में लॉन्च हुआ, HDFC कार्ड के साथ मिलेगा रु10000 तक का डिस्काउंट

OnePlus Open में आने वाले फीचर्स (OnePlus Open Features)

लीक्स के मुताबिक OnePlus Open में 7.8 इंच की पैनल वाली डिस्प्ले मिल सकती है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक हो सकता है। कंपनी कवर डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश भी तक ऑफर कर सकती है जिसका अनुमानित साइज 6.3 इंच हो सकता है। लेकिन एक दिक्क्त यह है कि इस फ़ोन वॉटर रेसिस्टेंट रेटिंग का अभी तक कोई जिक्र नहीं हुआ है लेकिन उम्मीद है अगर इतना महंगा फ़ोन है तो वॉटर रेसिस्टेंट की रेटिंग भी अच्छी ही होगी।

यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। साथ ही फोन में 18 जीबी रैम दी जा सकती है और 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। साथ ही यह फ़ोन Android 13 + OxygenOS 13.1 पर चलेगा।आधिकारिक टीज़र से पता चलता है कि इस फोन में अलर्ट स्लाइडर का भी फीचर होगा। इस फोल्डेबल फ़ोन में 64MP + 48MP + 48MP Rear Camera मिलेगा। और सेल्फी 32MP + 20MP का कैमरा मिलेगा।अफवाह है कि यह फोल्डेबल फोन गैपलेस हिंज डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। OnePlus Open में 4,800mAh बेटरी की उम्मीद है साथ ही इस फ़ोन के साथ 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन को OnePlus और Oppo दोनों ने मिलकर डेवलप किया है।

जरूर पढ़ें

Latest Posts

ये भी पढ़ें-