Categories
धर्म एंटरटेनमेंट

Mahabharat Re-telecast: TV पर लौटी BR Chopra की ‘महाभारत’, कब और कहां देखें शो? 

Mahabharat Re-telecast: महाभारत एक ऐसा कार्यक्रम है जिसे लोग आज भी पसंद करते हैं। यह धारावाहिक उस समय पर टेलीकास्ट हुआ था जब सभी घरों में टीवी नहीं थी। फिर भी, लोगों में इसे देखने का एक ऐसा उत्साह था कि वे पड़ोसियों के घरों में बैठकर घंटों तक महाभारत देखते रहते थे।

Mahabharat Re-telecast: TV पर लौटी BR Chopra की ‘महाभारत’, कब और कहां देखें शो? 

महाभारत की कहानी सबसे पहले टेलीविजन पर बीआर चोपड़ा (BR Chopra) ने प्रस्तुत की थी। उनका यह शो इतने सालों बाद भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय है। बीआर चोपड़ा के बाद एकता कपूर भी ‘महाभारत’ शो लेकर आईं, लेकिन पुराने महाभारत का जोश लोगों में थमा नहीं। समय-समय पर किसी न किसी कारण शो का चर्चा होता रहता है। इस बीच, महाभारत सीरियल एक बार फिर सामान्य चर्चा में आ गया है।

Read Also: SANJU SAMSON ने महान शेन वॉर्न का तोड़ डाला रिकॉर्ड

रामानंद सागर की ‘रामायण’ जितनी प्रसिद्ध है, उतना ही हमेशा से बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ का भी उत्साह बना रहा है। 1988 में दूरदर्शन पर यह सीरियल प्रसारित हुआ था। इस कास्ट में नितीश भारद्वाज, गूफी पेंटल, मुकेश खन्ना, सुरेंद्र पाल, पंकज धीर, गजेंद्र चौहान, प्रवीण कुमार, गिरीजा शंकर और रुपा गांगुली ने मुख्य भूमिकाओं में निभाया था। जिन लोगों ने अब तक बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ नहीं देखी है या उन्हें फिर से देखने की इच्छा है, उनके लिए अच्छी खबर है।

बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ का पुनः प्रसारण दूरदर्शन पर किया जा रहा है। यह शो सोमवार से शनिवार शाम 5 बजे देखा जा सकेगा। ‘महाभारत’ का प्रसारण पहले डीडी भारती, कलर्स चैनल और स्टार भारत पर हो चुका है।

For Tech & Business Updates Click Here

By Buzztidings Hindi

Buzz Tidings is a news Website that covers all types of news, from breaking news to in-depth analysis. We are committed to providing our readers with the most accurate and up-to-date news possible, and we strive to be the go-to source for news on a variety of topics.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version