Categories
राशिफल

Hariyali Teej 2023:भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए क्या करें और क्या न करें, जानें

Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज 2023 क्या करें और क्या न करें: हर साल सावन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्यौहार भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक है। इस दिन विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। इस तीज को छोटी तीज या श्रावण तीज के नाम से जाना जाता है। इस साल हरियाली तीज 19 अगस्त 2023 शनिवार को मनाई जाएगी. शास्त्रों के अनुसार हरियाली तीज के दिन कुछ नियमों का पालन करने से भगवान शिव और माता पार्वती प्रसन्न होती हैं। भोलेनाथ की कृपा से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। जानिए हरियाली तीज के दिन क्या करें और क्या नहीं-

हरियाली तीज के दिन करें ये काम-

  1. इस दिन शादीशुदा महिलाओं को हरी चूड़ियां जरूर पहननी चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करना पति की लंबी उम्र, स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतीक है, जबकि हरा रंग खुशहाली का प्रतीक माना जाता है।
  2. हरियाली तीज पर माता-पिता को अपनी विवाहित बेटी को हरी या लाल साड़ी, संपूर्ण श्रृंगार सामग्री, मिठाई, फल आदि देना चाहिए। 3. इस दिन विवाहित महिलाओं को अपने मायके से लाई गई चीजों का ही उपयोग करना चाहिए।
  3. हरियाली तीज का व्रत रखने वाली विवाहित महिलाओं को हरियाली तीज व्रत कथा जरूर सुननी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि कथा सुने बिना व्रत का फल नहीं मिलता है।
  4. इस दिन विवाहित महिलाओं को सोलह श्रृंगार करना चाहिए। देवी पार्वती प्रसन्न होती हैं और आपको अपार समृद्धि प्रदान करती हैं।

हरियाली तीज के दिन भूलकर भी न करें ये काम

1.हरियाली तीज के दिन अपने जीवनसाथी से झूठ न बोलें और न ही कुछ छुपाएं।

2. इस दिन काले और सफेद कपड़े पहनना अशुभ होता है।

3.हरियाली तीज के दिन पानी पीने से बचें क्योंकि यह व्रत निर्जला होता है। ऐसा माना जाता है कि अगर विवाहित महिलाएं इस दिन कुछ खाती-पीती हैं तो उनके वैवाहिक जीवन में कई परेशानियां आती हैं। यह गर्भवती या अस्वस्थ महिलाओं पर लागू नहीं होता है।

4.हरी तीज के दिन विवाहित महिलाओं को दूध पीने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि व्रत के दौरान दूध पीने से दुर्भाग्य आता है। इसके अलावा सांप की योनि में जन्म लेना पड़ता है।

5. हरी तीज का व्रत रखने वाली महिलाओं को रात में सोना नहीं चाहिए और पूरी रात जागकर शिव-पार्वती की पूजा करनी चाहिए।

By Ritik Tiwari

Admin - News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version