Saturday, July 27, 2024
spot_img

लेटेस्ट न्यूज

Twitter Logo: एलन मस्क ने नए ट्विटर लोगो का किया खुलासा अब चिड़िया की जगह दिखेगा X

Twitter Logo: एलन मस्क का ट्विटर लोगो बदल दिया गया है। उन्होंने ट्वीट कर नया लोगो डिजाइन मांगा. इसी के तहत आज से ये नया बदलाव देखने को मिल रहा है।

Twitter Logo: ट्विटर के लिए बदलाव अब आम बात हो गई है। एलन मस्क समय-समय पर प्लेटफॉर्म में कुछ न कुछ बदलाव करते रहते हैं। हाल ही में फ्री यूजर्स के लिए DM लिमिट लगाई गई है। ताकि बैट गेमिंग और स्पैम पर नियंत्रण रहे। इसके बाद फ्री यूजर एक सीमा तक अन्य यूजर को संदेश भेज सकते हैं। इस बीच एलन मस्क ने रविवार को ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमे उन्होंने ट्विटर के लोगो के बदलने की बात कही थी।

एलन मस्क ने इस पोस्ट में लिखा कि हम जल्द ही ट्विटर ले पुराने लोगो (चिड़िया) को अलविदा कह देंगे। यदि आज रात तक कोई अच्छा लोगो पोस्ट (यानि लोगो) किया जाता है, तो वह कल से लाइव हो जाएगा। जोकि ट्विटर का नया लोगो होगा।

कैसा दिखेगा नया लोगो?

एलोन मस्क ने हाल ही में ट्विटर पर कई बदलाव किए हैं। इसी बिच अब से, ट्विटर को “X” के रूप में जाना जाएगा। क्योंकि मस्क को X अक्षर बहुत पसंद है। उन्होंने सभी कंपनियों के नाम में X का इस्तेमाल किया है। यह बदलाव केवल नाम तक ही सीमित नहीं है; यहां तक ​​कि डोमेन को भी Twitter.com से X.com में बदल गया है। यदि आप x.com पर जाते हैं, तो आपको twitter.com पर पुन रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा। लेकिन हैंडल अभी भी @twitter ही है, क्योंकि इस हैंडल को बदला नहीं जा सकता है।

एलन मस्क ने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें X दिखाई देता है। उन्होंने यूजर्स से एक शानदार एक्स लोगो शेयर करने को कहा है। जाहिर तौर पर मस्क को लोगो पसंद आया इसलिए उन्होंने इसे शेयर किया। इस लोगो को ट्विटर पर सॉयरमेरिट नाम के यूजर ने शेयर किया है

और कोनसे बदलाव करेंगे एलन मस्क

एलन मस्क ने पिछले साल लगभग 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर को ख़रीदा था। जिसके बाद से ट्विटर में काफी सारे बदलाव देखने को मिले, इसके बावजूद भी अभी तक उस लेवल का रेवेन्यू जेनरेट नहीं कर पाए है। हाल ही में मिली कुछ जानकारी के मुताबिक एलोन मस्क ट्विटर को एक सुपर ऐप में बदलने की भी सोच रहे है, जिसका अर्थ है कि एक ही जगह से आप ग्रोसरी से लेकर सोशल मीडिया और ट्रैवल तक की सेवाएं का लुफ्त उठा सकते है।

साइंस और टेक्नोलॉजी न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें Buzztidings Hindi पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट Buzztidings Hindi पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, पूरी दुनिया से जुड़ी ख़बरें। For more science related stories, follow: Technology Hindi News

जरूर पढ़ें

Latest Posts

ये भी पढ़ें-