Saturday, July 27, 2024
spot_img

लेटेस्ट न्यूज

Diwali Wishes In Hindi दिवाली की शुभकामनाएं प्यार और खुशियों से भरा एक संदेश.

Happy Deepawali 2023 Wishes: हिंदू धर्म में दिवाली प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन लोग अपनों को दिवाली की बधाई भेजते हैं। आप भी अपनों को भेजें इन चुनिंदा मैसेज से बधाई-

Diwali or Deepawali 2023 Kab Hai: दिवाली या दीपावली हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह दिवस या रोशनी का त्यौहार है। दिवाली का त्योहार भगवान राम के 14 साल के वनवास के बाद अपने राज्य अयोध्या लौटने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इतना ही नहीं, यह त्योहार समृद्धि की देवी लक्ष्मी और बुद्धि के देवता और बाधाओं को दूर करने वाले गणेश से भी जुड़ा है।

दिवाली पांच दिवसीय त्यौहार है- Diwali is a five day festival

दिवाली का त्योहार गोवर्धन पूजा से शुरू होता है और भाईदूज के दिन समाप्त होता है। यह पांच दिवसीय उत्सव है। जिसमें धनतेरस, छोटी दिवाली, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज जैसे त्योहार मनाए जाते हैं।

दिवाली या दीपावली 2023 कब है- When is Diwali or Deepawali 2023?

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हर साल दिवाली या दीपावली कार्तक माह के 15वें दिन अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस साल देशभर में दिवाली 12 नवंबर 2023, रविवार को मनाई जाएगी. इस साल गणेश-लक्ष्मी पूजा मुहूर्त शाम 06:11 से 08:15 बजे तक रहेगा.

Diwali Wishes In Hindi: दिवाली पर अपनों को प्यार से भरे भेजें ये चुनिंदा मैसेज व इमेज, कहें- ‘शुभ दीपावली’

 

  • दीप जगमगाते रहें,
    सबके घर झिलमिलाते रहें,
    साथ हों सब अपने,
    सब यूं ही मुस्कुराते रहें।
    शुभ दिवाली 2023
  • जगमग जले ये सुंदर दीप,
    चारों तरफ रौशनी ही रोशनी हो,
    मेरी है यही दुआ, इस दिवाली पर
    होठों पर आपके बस हंसी ही हंसी हो।
    शुभ दिवाली 2023
  • खुशियों का पर्व है दिवाली,
    मस्ती की फुहार है दिवाली,
    लक्ष्मी पूजन का दिन है दिवाली,
    अपनों का प्यार है दिवाली।
    दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।
  • दिये की रौशनी से सब अंधेरा दूर हो जाये,
    दुआ है की जो चाहो आप वो खुशी मंजूर हो जाये।
    शुभ दिवाली 2023
  • दिवाली त्योहार दीप का, मिलकर दीप जलायेंगे।
    सजा रंगोली से आंगन को, सबका मन हर्षायेंगे।
    बम-पटाखे भी फोड़ेंगे, खूब मिठाई खायेंगे।
    दिवाली त्योहार मिलन का, घर-घर मिलने जायेंगे।
    शुभ दिवाली
  • मुस्कुराते हंसते दीप तुम जलाना,
    जीवन में नई खुशियों को लाना,
    दुःख दर्द अपने भूल कर, सबको गले लगाना।
    शुभ दिवाली
  • खुशियों का पर्व है दिवाली,
    मस्ती की फुहार है दिवाली,
    लक्ष्मी पूजन का दिन है दिवाली,
    अपनों का प्यार है दिवाली।
    दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं

जरूर पढ़ें

Latest Posts

ये भी पढ़ें-