Pushpa 2 Teaser: बांध लीजिए अपनी कुर्सी की पेटी ठीक इतने बजे आ रहा है Allu Arjun की Pushpa 2 का टीजर

Image Source - Google

दक्षिण के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) 8 अप्रैल को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर एक्टर के फैंस बहुत खुश हैं। जन्मदिन से एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन ट्रेंड कर रहे हैं। दक्षिणी भारत में एक्टर के प्रशंसक अभी से ही उत्सव मना रहे हैं। इस मौके पर एक्टर ने भी अपने प्रशंसकों को जन्मदिन पर रिटन तोहफा देने का विचार किया है।

Image Source - Google

अब आप सोच रहे होंगे कि अल्लू अर्जुन क्या तोहफा देने वाले हैं। तो चलिए हम आपको बता ही देते हैं। अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर अपनी आने वाली फिल्म पुष्पा 2 को लेकर एक जानकारी साझा की है। जी हां,  8 अप्रैल को पुष्पा 2 (Pushpa 2) का टीजर रिलीज होने जा रहा है।

Image Source - Google

 अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म "पुष्पा द रूल" (पुष्पा 2) (Pushpa 2) के फैंस दो साल से इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान, फिल्म की टीजर रिलीज डेट का खुलासा हो चुका है। सोमवार, 8 अप्रैल को सुबह 11 बजकर 7 मिनट पर टीजर रिलीज होगा। इस सूचना को खुद अल्लू अर्जुन ने ही साझा किया है।

Image Source - Google

एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो फोटो साझा किए। दूसरी तस्वीर में पुष्पा 2 से अल्लू अर्जुन का नया पोस्टर रिलीज हो रहा है, जिसमें अल्लू राजा वाली कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में कुल्हाड़ी भी है। इस दौरान उनके पीछे कुछ लोग भी हैं। पोस्टर देखकर लग रहा है कि पुष्पा 2 में अल्लू राजा बने हैं।

Image Source - Google

पुष्पा 2 इस साल 15 अगस्त को थिएटरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ एक बार फिर रश्मिका मंदाना फीमेल लीड में नजर आएंगी। वहीं, फहद फासिल विलेन के किरदार में दिखाई देंगे।

Image Source - Google

Stories

More

अडानी को पछाड़ मुकेश अंबानी बने सबसे अमीर भारतीय, साइरस पूनावाला तीसरे स्थान पर

Thanks For Watching www.buzztidings.in