Saturday, July 27, 2024
spot_img

लेटेस्ट न्यूज

Hurun India Rich List 2023: अडानी को पछाड़ मुकेश अंबानी बने सबसे अमीर भारतीय, साइरस पूनावाला तीसरे स्थान पर

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

Hurun India Rich List 2023: हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

Mukesh Ambani Richest Indian: रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं. अब तक सबसे अमीर भारतीयों की सूची में मुकेश अंबानी अडानी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंच गए हैं। वहीं, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के संस्थापक साइरस एस पूनावाला इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। अमीरों की इस लिस्ट में साइरस पूनावाला, शिव नादर के साथ-साथ कैवल्य वोहरा को जगह मिली है और बायजू के संस्थापक बायजू रवींद्रन ने इस लिस्ट को छोड़ दिया है।

मंगलवार को जारी हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बनकर उभरे हैं। उन्होंने गौतम अडानी को पीछे छोड़ दिया है. 2022 में गौतम अडानी मुकेश अंबानी से 3 लाख करोड़ रुपये आगे रहे. अब मुकेश अंबानी इस दूरी को पार कर 2023 में सबसे अमीर शख्स बन गए हैं. मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 8.08 लाख करोड़ रुपये है.

अडाणी की संपत्ति पांच गुना बढ़ी, लेकिन शीर्ष स्थान से हटा

61 वर्षीय अडानी 2019 में छठे स्थान पर थे और दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उनकी नेटवर्थ 4.74 लाख करोड़ रुपये है. उनकी संपत्ति पांच गुना बढ़ गई है. पिछले पांच साल में अंबानी की संपत्ति 2.1 गुना बढ़ गई है. साइरस पूनावाला 2.78 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। साइरस पूनावाला की संपत्ति तीन गुना हो गई है.

यह भी पढ़ें: पहले इजराइल पर हमले की निंदा, अब फिलिस्तीनी अधिकारों का समर्थन; कांग्रेस का पलटवार

चौथे स्थान पर एचसीएल टेक के 78 वर्षीय शिव नादर हैं। पिछले एक साल में उनकी संपत्ति में 23 फीसदी का इजाफा हुआ है. जेप्टो के संस्थापक 20 वर्षीय कैवल्य वोहरा सबसे कम उम्र के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। वहीं, संकटग्रस्त स्टार्टअप बायजू के संस्थापक बायजू रवींद्रन को हुरुन रिच लिस्ट से बाहर कर दिया गया है।

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 (Hurun India Rich List 2023)

मुकेश अंबानी- कुल संपत्ति 8.08 लाख करोड़ रुपये।
गौतम अडाणी- नेटवर्थ 4.74 लाख करोड़ रुपये।
साइरस पूनावाला- कुल संपत्ति 2.78 लाख करोड़ रुपये।
शिव नादर- कुल संपत्ति 2.28 लाख करोड़ रुपये।
गोपीचंद हिंदुजा- कुल संपत्ति 1.76 लाख करोड़ रुपये।
दिलीप सांघवी- कुल संपत्ति 1.64 लाख करोड़ रुपये।
एलएन मित्तल- नेटवर्थ 1.62 लाख करोड़ रुपए।
राधाकिशन दमानी- नेटवर्थ 1.43 लाख करोड़ रुपये।
कुमार मंगलम बिड़ला- कुल संपत्ति 1.25 लाख करोड़ रुपये।
नीरज बजाज- नेटवर्थ 1.20 लाख करोड़ रुपये।

जरूर पढ़ें

Latest Posts

ये भी पढ़ें-