Categories
टेक

Portable Clothes Dryer: बरसात में कपड़े सुखाने की टेंशन होगी खत्म

Portable Clothes Dryer: बरसात के मौसम में कपड़े सुखाने को लेकर बहुत दिक्कतें आती हैं। थोड़ी सी बारिश आने से ही कपड़े सुखाना एक चुनौती बन जाती है। खासकर जो लोग ऑफिस या स्कूल जाते हैं, उनके लिए यह बड़ी परेशानी होती है। इस स्थिति में आपके लिए पोर्टेबल क्लोथ ड्रायर काम का सौदा बन सकता है। मिनटों में कपड़े सुखाने के लिए पोर्टेबल ड्रायर ऑनलाइन खरीदे जा सकते हैं।

Portable Clothes Dryer: कपड़े सुखाने की दिक्कत होगी दूर

बरसात के मौसम में अगर घर से बाहर भी जा रहे हैं, तब भी यह डिवाइस काम का साबित होगा। इसका साइज ज्यादा बड़ा नहीं होता है, जिसके कारण इसे कहीं भी ले जाना बहुत आसान होता है। ट्रिप पर कपड़े सुखाने की परेशानी इस डिवाइस के होने से बिल्कुल खत्म हो सकती है। पोर्टेबल ड्रायर मिनटों में ही कपड़े सुखा देते हैं। इन्हें इस्तेमाल करने के लिए भी ज्यादा तामझाम नहीं करना पड़ता है।

220V इलेक्ट्रिक पोर्टेबल कॉम्पैक्ट Dryer

220V इलेक्ट्रिक पोर्टेबल कॉम्पैक्ट लॉन्ड्री Dryer अमेजन से खरीदा जा सकता है। अमेजन पर इसकी कीमत 58 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 3,799 रुपये है। ग्राहक इसे ईएमआई के साथ भी खरीद सकते हैं। इसकी कपड़े सुखाने की क्षमता 5 किलोग्राम है। इसमें थर्मास्टाटिक टेक्नोलॉजी इंटेलिजेंट कंट्रोल मिलता है।

यह भी पढ़े: IDFC FIRST BANK ने क्रेडिट कार्ड पेमेंट में किया बड़ा बदलाव

Auslese Portable Mini Dryer

यह Portable Mini Clothes Dryer भी अमेजन पर मिल रहा है। इसे 3,645 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसमें ABS प्लास्टिक और नायलॉन मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। जूते, मोजे या घर की छोटी चीजों को सुखाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इस पर भी EMI का विकल्प ग्राहकों के लिए मौजूद है।

For Tech & Business Updates Click Here

Exit mobile version