Saturday, July 27, 2024
spot_img

लेटेस्ट न्यूज

Suhana Khan OTT के बाद बिग स्क्रीन पर करेंगी डेब्यू, Shah Rukh Khan बनेंगे बेटी के मेंटर

Suhana Khan: पिछले साल, पठान, जवान और डंकी के रिलीज के बाद, अब तक अभिनेता शाहरुख खान ने अपनी अगली फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, सुनने में आया था कि उन्होंने अपनी बेटी सुहाना खान के साथ एक फिल्म करने की खबर सुर्खियों में लाई थी। कहा जा रहा था कि शाहरुख इस फिल्म में सुहाना के पिता की भूमिका में नजर आएंगे। ताजा अपडेट यह है कि शाहरुख ने अपना अगला प्रोजेक्ट तय कर लिया है।

Suhana Khan OTT के बाद बिग स्क्रीन पर करेंगी डेब्यू

शाहरुख खान अपनी फिल्म “पठान” के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ एक एक्शन थ्रिलर के लिए फिर से जुड़ रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन सुजाय घोष करेंगे। फिल्म का शीर्षक अस्थायी तौर पर “किंग” रखा गया है।

खबरों के मुताबिक, फिल्म में शाहरुख अपनी बेटी सुहाना के पिता की भूमिका में नहीं, बल्कि उनके मेंटर की भूमिका में होंगे, जो सुहाना को खतरनाक परिस्थितियों से निकलने में मदद करेंगे। फिल्म का भार शाहरुख के कंधों पर होगा। सूत्रों का दावा है कि शाहरुख और सुहाना की इस फिल्म की स्क्रिप्ट को कई बार लिखा गया है।

Read Also: BADE MIYAN CHOTE MIYAN BOX OFFICE: फुस्स साबित हुई अक्षय-टाइगर की BMCM

पहले इस फिल्म को सुहाना के लिए बड़े पर्दे पर डेब्यू की तरह बनाने की योजना थी, जिसमें शाहरुख कैमियो करने वाले थे। अब स्क्रिप्ट को बदल दिया गया है। अब इसे पूर्ण रूप से शाहरुख खान की फिल्म में बदल दिया गया है।

सुहाना खान ने फिल्म “द आर्चीज” में अपने एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी हैं। इस फिल्म में उनके साथ मेगास्टार अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर ने भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। “द आर्चीज” बीते साल दिसंबर में OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को फिल्ममेकर जोया अख्तर और रीमा कागती ने मिलकर प्रोड्यूस किया था। जोया अख्तर ने फिल्म को डायरेक्ट भी किया था।

For Tech & Business Updates Click Here

जरूर पढ़ें

Latest Posts

ये भी पढ़ें-