Saturday, July 27, 2024
spot_img

लेटेस्ट न्यूज

Shubman Gill ने बल्ले से मचाया धमाल, Virat Kohli का तोड़ा रिकॉर्ड

Shubman Gill: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने राजस्थान के खिलाफ 35 गेंद पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से अर्धशतक जड़ा। इसी मैच में शुभमन गिल ने विराट कोहली के एक रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। शुभमन गिल आईपीएल में 3000 रन पूरा करने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बने। गिल ने केवल 94 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की।

Shubman Gill: गुजरात टाइटंस के कप्तान Shubman Gill ने राजस्थान के खिलाफ 35 गेंद पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से अर्धशतक जड़ा। इसी मैच में शुभमन गिल ने विराट कोहली के एक रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। शुभमन गिल आईपीएल में 3000 रन पूरा करने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बने। गिल ने केवल 94 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की।

Shubman Gill ने तोड़ा Virat Kohli का रिकॉर्ड

इसके अलावा, Shubman Gill आईपीएल में यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए। विराट कोहली ने 26 साल और 186 दिन की उम्र में 3000 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन गिल ने 24 साल और 215 दिन की उम्र में यह कमाल कर दिया।

इसके अतिरिक्त, गिल आईपीएल में 3000 रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय बन गए, केएल राहुल ने इस मील के पत्थर तक पहुंचने वाले सबसे तेज भारतीय का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। केएल राहुल ने 80 पारियों में यह कमाल किया था।

Read Also: DC VS KKR: KKR के बल्लेबाजों ने एक मैच में किए कई बड़े कारनामे, वाइजैग में रचा गया इतिहास

इस लिस्ट में क्रिस गेल पहले स्थान पर हैं। गेल ने 75 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। केएल राहुल 80 पारी जोस बटलर, शुभमन गिल और फाफ डु प्लेसिस ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 94 पारियां ली हैं। वहीं, गिल ने टी20 में 4000 रन भी पूरे कर लिए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ शुभमन गिल ने नाबाद 89 रन की पारी खेली थी।

राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन बोर्ड पर लगाए। संजू सैमसन और रियान पराग ने अर्धशतकीय पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए शुभमन गिल ने 44 गेंद पर 77 रन की पारी खेली।

For Tech & Business Updates Click Here

जरूर पढ़ें

Latest Posts

ये भी पढ़ें-