Saturday, July 27, 2024
spot_img

लेटेस्ट न्यूज

Raksha Bandhan: योगी सरकार का रक्षाबंधन पर बहनों को तोहफा, गाजियाबाद रोडवेज में फ्री बस सेवा का लाभ उठा सकेंगी महिलाएं

गाजियाबाद सिटी ट्रांसपोर्ट के बॉस पीआर बेलवारियार ने बताया कि इलेक्ट्रिक बस सेवा सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चलती है. इस दौरान महिलाएं बसों में सफर कर सकेंगी.

Raksha Bandhan: गाजियाबाद सिटी ट्रांसपोर्ट के बॉस पीआर बेलवारियार ने बताया कि इलेक्ट्रिक बस सेवा सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चलती है. इस दौरान महिलाएं बसों में सफर कर सकेंगी.

रक्षाबंधन पर महिलाएं दो दिन तक इलेक्ट्रिक और नियमित बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इस ऑफर का लाभ जिले की करीब 30 हजार महिलाएं उठायेंगी. परिवहन विभाग द्वारा इसके लिए पूरी तैयारियां कर चुकी है. गाजियाबाद जिले में विभिन्न रूटों पर 90 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही हैं। रक्षा बंधन के कारण नगरीय परिवहन विभाग महिलाओं को 30 अगस्त की आधी रात से 31 अगस्त की आधी रात तक मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देगा। इस पवन त्योहार के लिए सब तैयारियां कर ली गयी है।

गाजियाबाद सिटी ट्रांसपोर्ट के मुखिया पीआर बेलवारियार ने बताया कि इलेक्ट्रिक बस सेवा सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ही चलती है. इस दौरान महिलाएं बसों का उपयोग कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि इन दो दिनों में महिलाओं को मुफ्त टिकट मिलेगा। इससे यह ट्रैक करने में मदद मिलेगी कि कितनी महिलाओं ने इस सेवा का उपयोग किया। उन्होंने यह भी बताया कि इन टिकट की मदद से महिलाओ ने उतरने से लेकर चढ़ने तक के स्थान की जानकारी भी इसमें रखी जाएगी। इससे महिलाओं को जहां जाना है वहां पहुंचना आसान हो जाएगा।

इस सेवा से 30000 महिलाओं को मिलेगी मदद

रक्षाबंधन पर्व के दौरान जिले की 30 हजार महिलाओं को प्रतिदिन नियमित व इलेक्ट्रिक बसों से मुफ्त यात्रा करने का मौका मिलेगा। इससे उन महिलाओं को मदद मिलेगी जो पहले देर-सेर होने पर अपने भाइयों को राखी नहीं बांध पाती थीं। इसके अतिरिक्त, जो पुरुष महिलाओं के साथ यात्रा करते हैं उन्हें अभी भी अपने टिकट के लिए पैसे देने होंगे।

Raksha Bandhan पर 200 से अधिक चलाई जाएंगे रोडवेज बसें

गाजियाबाद क्षेत्र में रक्षाबंधन के लिए विभिन्न बस स्टेशनों से 200 बसें चलेंगी जिससे महिलाओ को यात्रा करने में कोई परेशानी ना उठानी पड़े। स्थानीय प्रबंधक केएन चौधरी ने कहा कि वे महिलाओं की मदद एवं सुविधा के लिए उन्हें मुफ्त बस की पेशकश कर रहे हैं। वे इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं और अगर जरूरत पड़ी तो वे और बसें चलाएंगे

इन रूटों पर दौड़ेंगी फ्री इलेक्ट्रिक बसें

जानकारी के लिए बता दे महिलाएं कौशांबी बस अड्डा से लेकर गोविंदपुरी, दादरी, और पिलखुआ तक फ्री यात्रा कर सकेंगी। साथ ही मोदीनगर से लेकर गोविंदपुरी तक महिलाएं फ्री सेवा का लाभ उठा सकेंगी तो वहीँ दूसरी ओर दिलशान गार्डेन से लेकर मसूरी तक और पुराने बस अड्डा से लेकर लोनी तक मुफ्त सेवा का लाभ मिलेगा।

देशदुनियाबिजनेस अपडेटबॉलीवुड न्यूजटेक & ऑटोक्रिकेट और राजनीति से लेकर राशिफल तक की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ट्रेंडिंग न्यूज और लेटेस्ट न्यूज के लिए Buzztidings Hindi को अभी सब्सक्राइब करे।

जरूर पढ़ें

Latest Posts

ये भी पढ़ें-