Sunday, September 8, 2024
spot_img

लेटेस्ट न्यूज

Microsoft Server Down: ऑस्ट्रेलिया से लेकर जर्मनी तक माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर ठप

Microsoft Server Down: माइक्रोसॉफ्ट सर्वर में आई समस्या के कारण दुनियाभर में विमान सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। कई देशों में विमान उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। भारतीय एयरलाइन इंडिगो ने कहा है कि तकनीकी खराबी के कारण विमान सेवाएं बाधित हो रही हैं। कई विमानन कंपनियों की उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

Microsoft Server Down: Microsoft Server में आई समस्या के कारण दुनियाभर में विमान सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। कई देशों में विमान उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। भारतीय एयरलाइन इंडिगो ने कहा है कि तकनीकी खराबी के कारण विमान सेवाएं बाधित हो रही हैं। कई विमानन कंपनियों की उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

विश्वभर में Windows पर काम करने वाले सिस्टम को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। Microsoft के सर्वर ठप होने की वजह से दुनियाभर में बैंक से लेकर एयरलाइंस तक की सेवाएं बाधित हुई हैं।

Microsoft Server Down: दिल्ली एयरपोर्ट पर सेवाएं प्रभावित:

Microsoft की बीएसओडी समस्या का असर देश भर की कई एयरलाइंस कंपनियों पर पड़ा है। इंडिगो, अकासा और स्पाइसजेट एयरलाइंस के चेक-इन सिस्टम डाउन हो गए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर सर्वर डाउन का असर दिखाई दिया है।

जानकारी के मुताबिक, एयरलाइंस कंपनियां मैनुअल प्रोसेस का पालन कर रही हैं।

तकनीकी खराबी पर एयर इंडिया ने भी जानकारी दी है कि विमान कंपनी की डिजिटल प्रणाली भी प्रभावित हुई है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित:

दिल्ली एयरपोर्ट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जानकारी दी कि वैश्विक आईटी समस्या के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर कुछ सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हुई हैं। हम अपने यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए अपने सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की अद्यतन जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन या ग्राउंड हेल्प डेस्क से संपर्क में रहें। हमें अपने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है।

आईटी मंत्रालय सिस्टम आउटेज पर माइक्रोसॉफ्ट से बातचीत कर रहा है। केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर लिखा, “एमईआईटीवाई वैश्विक आउटेज के संबंध में माइक्रोसॉफ्ट और उसके सहयोगियों के संपर्क में है। इस आउटेज का कारण पहचान लिया गया है और समस्या को हल करने के लिए अपडेट जारी कर दिए गए हैं। सीईआरटी एक तकनीकी सलाह जारी कर रहा है। एनआईसी नेटवर्क प्रभावित नहीं है।”

यह भी पढ़े: WHATSAPP पर आ रहा एक कमाल का फीचर! अलग-अलग भाषाओं में खुद ही ट्रांसलेट होगा अब मैसेज

ऑस्ट्रेलिया सरकार ने बुलाई आपातकालीन बैठक:

अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में विमान सेवाएं प्रभावित हुई हैं। कई एयरपोर्ट पर चेक-इन सेवाएं बंद हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा अमेरिकी एयरलाइंस सेवा पर असर पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने आपातकालीन बैठक बुलाई है। ब्रिटिश समाचार चैनल स्काई न्यूज पर लाइव प्रसारण बंद हो चुका है।

समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, जर्मनी के बर्लिन एयरपोर्ट से विमानों का टेकऑफ बंद है। वहीं, एयरपोर्ट पर विमान सेवा रोक दी गई है। ब्रिटेन की रेल सेवा में भी तकनीकी खराबी आई है।

For Tech & Business Updates Click Here

जरूर पढ़ें

Latest Posts

ये भी पढ़ें-