Thursday, September 19, 2024
spot_img

लेटेस्ट न्यूज

Jio Network Down: लाखों यूजर्स हुए परेशान,ऐप्स और साइट्स नहीं खुल रही

Jio Network Down: लाखों यूजर्स हुए परेशान,ऐप्स और साइट्स नहीं खुल रही अधिक जानकारी के लिए ये पढ़ें

Jio Network Down: देश के सबसे बड़े टेलीकॉम नेटवर्क, जियो की सेवाएं ठप होने से देश भर के करोड़ों यूजर्स परेशान हैं। जियो नेटवर्क के साथ ही My Jio ऐप और वेबसाइट भी काम नहीं कर रही हैं। इस वजह से यूजर्स न तो कॉल कर पा रहे हैं, न ही इंटरनेट का उपयोग कर पा रहे हैं। यह सेवा बाधित होने से लोगों के दैनिक जीवन पर काफी असर पड़ा है।

आज सुबह करीब 11:08 बजे जियो की सेवाएं देश भर में अचानक ठप हो गईं। इस खराबी के कारण लाखों यूजर्स परेशान हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार अपनी समस्याओं को शेयर कर रहे हैं। डाउन डिटेक्टर वेबसाइट ने भी इस खबर की पुष्टि की है। दोपहर 12:58 तक भी जियो की सेवाएं बहाल नहीं हो पाई थीं। अभी तक इस समस्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

My Jio App और वेबसाइट भी हुई ठप

जियो नेटवर्क में बड़ी गड़बड़ी! डाउन डिटेक्टर पर 10,372 से अधिक शिकायतें दर्ज हुई हैं। 68% यूजर्स को सिग्नल नहीं मिल रहा है और 18% यूजर्स को इंटरनेट नहीं मिल रहा है। जियो रिचार्ज और My Jio ऐप भी ठप हैं। जिससे यूजर्स परेशान हैं।

सोशल मीडिया पर चल निकला ट्रेंड

जियो सर्विस के अचानक ठप होने से सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है। #jiodown हैशटैग एक्स पर ट्रेंड कर रहा है और @JioCare और @reliancejio को टैग किया जा रहा है। शुरुआत में यह समस्या मुंबई तक सीमित लग रही थी, लेकिन जल्द ही देश के अन्य हिस्सों में भी इसका असर देखने को मिला। जियो नेटवर्क के साथ-साथ, MyJio ऐप और अन्य सेवाएं भी ठप हो गई हैं। जबकि एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल जैसी अन्य नेटवर्क सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं

जरूर पढ़ें

Latest Posts

ये भी पढ़ें-