Thursday, October 17, 2024
spot_img

लेटेस्ट न्यूज

Heat: देश में यहां कहर बरपा रही गर्मी, अब तक तीन लोगों की मौत

Heat: देश में यहां कहर बरपा रही गर्मी, अब तक तीन लोगों की मौतराजस्थान में पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी अब जानलेवा होने लगी है। अब तक गर्मी से तीन लोगों की मौत हुई है। बढ़ती गर्मी के कारण अस्पतालों में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में भी लगातार बढ़ातरी हो रही है। प्रदेश में अधिकतम तापमान लगातार दूसरे दिन 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी गुरूवार को लगातार दूसरे दिन तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

Heat: देश में यहां कहर बरपा रही गर्मी

पचदरा, बालोतरा जिले में एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक का नाम सुरेश यादव था, जो यूपी के गाजीपुर में निवास करता था। सुरेश रिफाइनरी के निर्माण में काम कर रहा था। अचानक उसकी तबियत खराब हो गई और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सुरेश की मौत का कारण तेज गर्मी बताया जा रहा है।

रिफाइनरी में काम करते हुए पंजाब के अमृतसर निवासी मजदूर शिन्द्रसिंह की भी तबीयत बिगड़ गई है। शिन्द्रसिंह का अस्पताल में उपचार जारी है। पचपदरा पुलिस ने दोनों मजदूरों के परिजनों को सूचित किया है।

यह भी पढ़ें- NEW RULE FROM 1ST JUNE 2024: अगले महीने से बदल जाएंगे कई वित्तीय नियम

उसी दिन, बालोतरा रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। उसके पास पानी की खाली बोतल मिली है। माना जा रहा है कि तेज गर्मी के कारण उसकी मौत हुई है। अलवर में बस स्टैंड पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया है। पुलिस के अनुसार, बस स्टैंड पर पानी की प्याऊ के पास मिले शव को स्थानीय अस्पताल में रखवाया गया है।

जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, और चूरू जिलों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। जयपुर में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। अधिकांश जिलों में गुरुवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पास है। मौसम विभाग ने आगामी दो से तीन दिनों में गर्मी के बढ़ने की चेतावनी जारी की है।

For Tech & Business Updates Click Here

जरूर पढ़ें

Latest Posts

ये भी पढ़ें-