Saturday, July 27, 2024
spot_img

लेटेस्ट न्यूज

Harbhajan Singh ने पूर्व पाकिस्‍तानी क्रिकेटर को जमकर लताड़ा

Harbhajan Singh: पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज Kamran Akmal भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर दिए गए बयान पर बुरी तरह से फंस गए हैं। T20 World Cup 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच के दौरान, अकमल पाकिस्तान के चैनल ARY न्यूज पर बतौर विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अर्शदीप सिंह को देखकर सिख समुदाय पर एक टिप्पणी कर दी। अब भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने अकमल को घेर लिया है।

पाकिस्तान को इस मैच के आखिरी ओवर में जीत के लिए 18 रनों की जरूरत थी। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने यह ओवर अर्शदीप सिंह को दिया। इसी को लेकर अकमल ने टीवी पर ऐसा कमेंट कर दिया कि अब उन्हें जमकर लताड़ लगाई जा रही है।

क्या कहा अकमल ने?

जब अर्शदीप गेंदबाजी करने आए तो अकमल ने कहा, “कुछ भी हो सकता है। 12 बज गए हैं। किसी सिख को 12 बजे ओवर नहीं देना चाहिए था।” पैनल पर मौजूद एक और शख्स इस बात पर जोर से हंस पड़ा। लेकिन सोशल मीडिया पर अकमल की जमकर आलोचना हो रही है और सिख समुदाय का मजाक बनाने के लिए उन्हें लताड़ लगाई जा रही है।

यह भी पढ़े: USA VS PAK: T20 WORLD CUP में पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

Harbhajan Singh को आया गुस्सा

अकमल के इस कमेंट पर भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह भी गुस्सा हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अकमल को फटकार लगाते हुए लिखा, “लख दी लानत तेरे कामरान अकमल। तुम अपने गंदे मुंह से कुछ कहो, उससे पहले तुम्हें सिखों का इतिहास पता होना चाहिए। जब आक्रमणकारियों ने तुम्हारी मां-बहन को पकड़ लिया था, तब हम सिखों ने उन्हें बचाया था, वो भी 12 बजे। आपको शर्म आनी चाहिए।”

For Tech & Business Updates Click Here

जरूर पढ़ें

Latest Posts

ये भी पढ़ें-