Saturday, July 27, 2024
spot_img

लेटेस्ट न्यूज

Chirag Paswan: चुनाव के साथ सोशल मीडिया पर भी छाए रहे चिराग पासवान

Chirag Paswan: चुनावी माहौल के बीच लोक जनशक्ति पार्टी के राजनेता चिराग कुमार पासवान (Chirag Kumar Paswan) इन दिनों काफी चर्चा में हैं। रविवार को चिराग कुमार पासवान ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। चिराग पासवान ने बिहार के जमुई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की है।

Chirag Paswan: चुनावी माहौल के बीच लोक जनशक्ति पार्टी के राजनेता चिराग कुमार पासवान (Chirag Kumar Paswan) इन दिनों काफी चर्चा में हैं। रविवार को चिराग कुमार पासवान ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। चिराग पासवान ने बिहार के जमुई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की है।

Chirag Paswan: चुनाव के साथ सोशल मीडिया पर भी छाए रहे चिराग पासवान

आज हम चिराग पासवान के बढ़ते फॉलोअर्स के बारे में बताएंगे। चुनावी माहौल में सोशल मीडिया पर चिराग की फैन फॉलोइंग में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स – इंस्टाग्राम (Instagram), फेसबुक (Facebook) और एक्स (X) पर चिराग के फैन्स की संख्या में शानदार तेजी देखी जा रही है। आइए, चिराग पासवान की फैन फॉलोइंग के बारे में जानते हैं।

चिराग पासवान के इंस्टाग्राम प्रोफाइल (Chirag Paswan Insta Profile) के अनुसार, इस साल 26 मई 2024 को पासवान के एक मिलियन फॉलोअर्स पूरे हुए थे। वहीं, 7 जून 2024 को उनके फोलोअर्स की संख्या 2 मिलियन पहुंच गई। पासवान के फोलोअर्स की संख्या में लगातार तेजी देखने को मिल रही है।

अब उनके इंस्टाग्राम पर 2.8 मिलियन फोलोअर्स हो गए हैं। हर दिन उनके सोशल मीडिया फोलोअर्स की संख्या बढ़ रही है। इंस्टाग्राम पर बढ़ रहे फोलोअर्स की जानकारी चिराग ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर खुद दी।

यह भी पढ़े: SHARE MARKET OPEN: MODI 3.0 का बाजार ने किया जोरदार इस्तकबाल

जहां एक तरफ चिराग पासवान की फैन फॉलोइंग बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ इंस्टाग्राम पर चिराग पासवान केवल 4 लोगों को ही फॉलो करते हैं। वह अर्जुन भारती, नरेंद्र सिंह मोदी, राम विलास पासवान, और अमित शाह को फॉलो करते हैं। चिराग पासवान ने इंस्टाग्राम पर कुल 2,076 पोस्ट्स शेयर किए हैं।

एक्स पर भी छाया चिराग पासवान का जलवा

इंस्टाग्राम के साथ ही एक्स पर भी चिराग पासवान की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर चिराग पासवान के 934.7K फॉलोअर्स हैं। पासवान एक्स पर 112 लोगों को फॉलो करते हैं। इसके अलावा, फेसबुक पर चिराग के 788K फॉलोअर्स हैं और वह केवल 3 लोगों को फॉलो करते हैं।

For Tech & Business Updates Click Here

जरूर पढ़ें

Latest Posts

ये भी पढ़ें-