Saturday, July 27, 2024
spot_img

लेटेस्ट न्यूज

Instagram Rich List 2023: रोनाल्डो को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए मिलते हैं 26 करोड़, विराट कितना कमाते हैं? यहाँ से देखे लिस्ट

Highest Paid Person on Instagram 2023: क्रिस्टियानो रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वह प्रति इंस्टा पोस्ट 26 करोड़ से ज्यादा कमाते हैं। इंस्टाग्राम द्वारा घोषित इस लिस्ट में विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हैं.

Who is the highest paid person on Instagram 2023: मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक बार फिर इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले व्यक्ति बन गए हैं। वह प्रति इंस्टा पोस्ट करीब 26 करोड़ रुपये कमाते हैं। रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo Instagram one Post Earning) लगातार तीसरे साल इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले बन गए हैं। इसके अलावा इस लिस्ट में विराट कोहली और भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हैं।

यह सूची इंस्टाग्राम शेड्यूलिंग टूल हॉपर एचक्यू (Hopper HQ) द्वारा जारी की गई है। जिसे आंतरिक और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध डेटा के आधार पर बनाया गया था। जिसका काम यह देखना है कि दुनिया के सबसे पॉपुलर लोग इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर एक पोस्ट के लिए कितना चार्ज करते है।

पुर्तगाल के लिए फुटबॉल खेलने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो हर इंस्टाग्राम पोस्ट से 26.74 करोड़ रुपये कमाते हैं। इंस्टाग्राम पर रोनाल्डो के 600 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

रोनाल्डो के बाद लियोनेल मेस्सी का नंबर है

इस ताजा सूची में रोनाल्डो के निकटतम प्रतिद्वंद्वी लियोनेल मेस्सी हैं। अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप जिताने वाले मेसी हर इंस्टा पोस्ट के लिए 21.52 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। ये दोनों कई खेलों में तो सुपरस्टार्स से आगे हैं ही, साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी लोगों से काफी आगे हैं। रोनाल्डो और मेसी गायिका और अभिनेत्री सेलेना गोमेज़, रियलिटी स्टार और मेकअप मुगल काइली जेनर और अभिनेता ड्वेन ‘द रॉक’ जॉनसन जैसी मशहूर हस्तियों से काफी आगे हैं।

विराट कोहली टॉप-20 में शामिल

टॉप 20 की लिस्ट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के अलावा दो खिलाड़ी शामिल हैं. इसमें भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार शामिल हैं। विराट इस लिस्ट में 14वें नंबर पर हैं।

यहाँ से देखे Instagram Rich List 2023

विराट कोहली एक इंस्टा पोस्ट से 11.45 करोड़ रुपये कमाते हैं। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा 29वें स्थान पर हैं। वह प्रति इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 4.40 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले लोगो की लिस्ट में टिकटॉक स्टार खाबी लेम इस सूची में 40वें स्थान पर हैं।

देशदुनियाबिजनेस अपडेटबॉलीवुड न्यूजटेक & ऑटोक्रिकेट और राजनीति से लेकर राशिफल तक की ताजा खबरें पढ़ें। ट्रेंडिंग और लेटेस्ट न्यूज के लिए Buzztidings Hindi को अभी सब्सक्राइब करे।

जरूर पढ़ें

Latest Posts

ये भी पढ़ें-