Saturday, July 27, 2024
spot_img

लेटेस्ट न्यूज

Chandrapur murder: चंद्रपुर में बीजेपी नेता सचिन दोहे की पत्नी की गोली मारकर हत्या

Chandrapur BJP leader wife murder News: चंद्रपुर के राजुरा शहर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सचिन दोहे की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से हड़कंप मच गया है।

Chandrapur BJP leader wife murder News: चंद्रपुर के राजुरा शहर में बीजेपी जिला उपाध्यक्ष सचिन दोहे की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से हड़कंप मच गया है। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। घटना चंद्रपुर के राजपुर के सोमनाथ नगर में घटी।

हत्या की गई महिला की पहचान पूर्वशा दोहे (उम्र 27) के रूप में हुई है। घायल शख्स का नाम लल्ली शेरगिल है। मिली जानकारी के मुताबिक लल्ली शेरगिल सचिन दोहे के लिए काम करता है। सचिन दोहरे का कोयले का कारोबार है और रविवार रात करीब 8:30 से 9:30 बजे के बीच सचिन के लिए काम करने वाले लल्ली शेरगिल और दो हमलावरों ने विवाद के चलते फायरिंग कर दी और गोली दोहरे की पत्नी को लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।

अंधाधुंध गोलीबारी में पुर्वशा सचिन दोहे की चली गई जान

लल्ली, सचिन दोहे के लिए काम करता है। हमला रविवार रात 8:30 से 9 बजे के बीच सचिन दोहे के घर के पास हुआ। इस पर उसके और लल्ली के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान हमलावरों ने अपनी बंदूकें निकाल लीं और अंधाधुंध गोलीबारी करने लगे। उस दौरान लल्ली अपनी जान बचाने के लिए सचिन दोहरे के घर की ओर भागा। दुर्भाग्य से, उस समय सचिन की पत्नी पूर्वाशा घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान हमलावरों ने लल्ली पर तीन गोलियां चलायीं। एक गोली लल्ली को और दूसरी गोली पूर्वशा को लगी। पूर्वाशा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि लल्ली घायल हो गई। उन्हें चंद्रपुर के एक अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। दोनों हमलावर फरार हैं।

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी

राजुरा पुलिस थाने के अधिकारी विशाल नागरगोजे ने बताया, “कोयला तस्करी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है”। आरोपियों ने कोयला व्यापारी लल्ली शेरगिल पर गोली चलाई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शेरगिल को इलाज के लिए चंद्रपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शेरगिल से पुरानी रंजिश रखते थे। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें Buzztidings Hindi पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट Buzztidings Hindi पर पढ़ें बॉलीवुडखेल जगतदेश-दुनिया से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Latest News in Hindi

जरूर पढ़ें

Latest Posts

ये भी पढ़ें-