Saturday, July 27, 2024
spot_img

लेटेस्ट न्यूज

Asteroid 2023 RL: धरती की ओर तेजी से आ रहा है हवाई जहाज जितना बड़ा Asteroid? जानिए कितना खतरनाक साबित होगा

नासा का कहना है कि Asteroid 2023 RL 9 सितंबर को पृथ्वी की कक्षा के बहुत करीब से गुजरेगा। यह जानने के लिए पढ़ें कि यह एस्टेरोइड वर्तमान में अंतरिक्ष के माध्यम से कितनी तेजी से यात्रा कर रहा है और इसके क्या प्रभाव होंगे।

इस एस्टेरोइड का नाम Asteroid 2023 RL है और इस क्षुद्रग्रह का आकार एक हवाई जहाज के आकार का है। नासा के वैज्ञानिकों ने जानकारी दी है कि यह एस्टेरोइड धीरे-धीरे पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। 9 सितंबर को इस एस्टेरोइड की पृथ्वी की कक्षा के बहुत करीब से गुजरने की उम्मीद है।

Asteroid 2023 RL

अमेरिका स्थित सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (CNEOS) अंतरिक्ष में छोटे एस्टेरोइडस की निगरानी करता है। यह संगठन एस्टेरोइड 2023 आरएल की यात्रा पर भी लगातार नजर रख रहा है जो इस समय पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। CNEOS के खगोलविदों का कहना है कि इस एस्टेरोइड की गति 19021 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह एस्टेरोइड 9 सितंबर को पृथ्वी की कक्षा के करीब से गुजरेगा।

Asteroid 2023 RL

Asteroid 2023 RL पृथ्वी से 75000 किमी की दूरी से यात्रा करेगा। आपको बता दे यह एस्टेरोइड चंद्रमा से थोड़ी अधिक दूरी से गुजरेगा। पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी 3 लाख 84,400 है। खगोलविदों का कहना है कि एस्टेरोइड की दूरी खगोलीय रूप से करीब है।

Asteroid 2023 RL

24 फुट का Asteroid 2023 RL एक हवाई जहाज के आकार का एस्टेरोइड है। यह पृथ्वी के निकट परिक्रमा करने वाले एस्टेरोइडस की ‘एटोन’ श्रेणी से संबंधित है।

।Asteroid 2023 RL

इस एस्टेरोइड को नासा द्वारा ‘संभावित खतरनाक वस्तु (potentially hazardous object)’ के रूप में क्लासिफाइड नहीं किया गया है। जो एस्टेरोइड पृथ्वी से 750,000 किलोमीटर की दूरी से गुजरता है और 492 फीट से बड़ा होता है उसे इस खतरनाक माना जाता है।

देशदुनियाबिजनेस अपडेटबॉलीवुड न्यूजटेक & ऑटोक्रिकेट और राजनीति से लेकर राशिफल तक की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ट्रेंडिंग न्यूज और लेटेस्ट न्यूज के लिए Buzztidings Hindi को अभी सब्सक्राइब करे।

जरूर पढ़ें

Latest Posts

ये भी पढ़ें-