Saturday, July 27, 2024
spot_img

लेटेस्ट न्यूज

प्यार में पागल पाकिस्तान गई Anju ने कबूला इस्लाम, फातिमा बन Nasrullah संग किया निकाह, वीडियो

Anju Pakistan News:  भारत से पाकिस्तान जाने वाली अंजू ने अब अपना नाम के साथ-साथ अपना धर्म भी बदल लिया है। साथ ही उसने पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्लाह से भी शादी की है।

Anju Nasrullah Love Story: अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने के लिए भारत से पाकिस्तान पहुंची अंजू ने अब अपना नाम के साथ-साथ अपना धर्म भी बदल लिया है। अंजू अब फातिमा बन गई हैं। उसने इस्लाम अपना लिया और अपने दोस्त नसरुल्लाह से शादी कर ली।

वीजा पर पाकिस्तान गईं अंजू ने पहले कहा था कि वह सिर्फ अपने फेसबुक दोस्त से मिलने गई थीं और कुछ दिनों में भारत लौट आएंगी। लेकिन अब खबरें हैं कि उन्होंने पाकिस्तान जाकर शादी कर ली है। Anju पहले से ही भारत में शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे हैं। अंजू ने पहले भी एक बार ईसाई धर्म अपनाया था।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंजू को धर्म परिवर्तन के बाद इस्लामिक नाम फातिमा दिया गया है। जिला अदालत में निकाह कराया गया और उसने इस्लाम कबूल कर लिया। मालकुंड डिवीजन के डीआइजी नासिर महमूद दस्ती ने Anju और नसरुल्लाह की शादी की पुष्टि की है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआइजी मालकुंड की अदालत में दोनों ने बहस की। इसके बाद अंजू को पुलिस सुरक्षा में घर लाया गया।

शादी के बाद बनाया वीडियो

शादी के बाद दोनों ने ‘अंजू वेड्स नसरुल्लाह’ (Anju Weds Nasrullah) नाम से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें अंजू का नसरुल्लाह के साथ एक पहाड़ पर नजर आ रही हैं। दोनों ने अलग-अलग पोज में फोटोशूट कराया। अंजू ने कोर्ट में बुर्का पहन रखा था। नसरुल्लाह ने सोमवार को पीटीआई को बताया था कि Anju सिर्फ पाकिस्तान घूमने आई थी। उनमें सिर्फ दोस्ती है। दोनों का शादी करने का कोई इरादा नहीं है। लेकिन आज ये बात सामने आ गई है कि दोनों ने शादी कर ली है। नसरुल्ला ने कहा था कि अंजू के पास 20 अगस्त तक का वीजा है। इसके बाद वह भारत वापस चली जाएंगी।

नसरुल्लाह का शादी की खबरों से इनकार

निकाह के बाद मीडिया ने नसरुल्लाह से बात की, जिन्होंने अपनी शादी की खबरों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि अंजू (फातिमा) उनकी अच्छी दोस्त हैं, वे एक-दूसरे से प्यार नहीं करते। इस बीच दोनों का निकाहनामा सामने आने के बाद नसरुल्लाह के दावों पर सवाल उठ रहे हैं।

Anju को कोर्ट में किया गया पेश

पाकिस्तान से जो वीडियो सामने आया है उसमें अंजु को पेशी के लिए गाड़ी में ले जाते देखा जा रहा है। अंजू को कोर्ट में पेश करने पर नसरुल्लाह ने कहा कि वह उसकी सुरक्षा के लिए कोर्ट गया था। उन्होंने कहा कि चूंकि अंजू भारतीय हैं, इसलिए उन पर कभी भी हमला हो सकता है।

लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि उन पर कौन हमला कर सकता है। निकाह की खबरों पर उन्होंने कहा कि ये अफवाह फैलाई जा रही है।

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें Buzztidings Hindi पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट Buzztidings Hindi पर पढ़ें बॉलीवुडखेल जगतदेश-दुनिया से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Latest News in Hindi

जरूर पढ़ें

Latest Posts

ये भी पढ़ें-