Singham Again: सिंघम अगेन से Arjun Kapoor के ये दो लुक है बेहद खतरनाक, कभी नहीं देखा होगा ऐसा

Image Source - Google

रोहित शेट्टी की 'इंडियन पुलिस फोर्स' की रिलीज के बाद अब निर्देशक अपनी आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' में जुट गए हैं। सिंघम और सिंघम रिटर्न्स के बाद अब अजय देवगन एक बार फिर से अपनी कॉप यूनिवर्स की फिल्म 'सिंघम अगेन' के साथ लौट रहे हैं।

Image Source - Google

अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' से अब तक उनकी ऑनस्क्रीन पुलिस टीम में शामिल रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, और टाइगर श्रॉफ का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है।

Image Source - Google

हाल ही में, 'सिंघम अगेन' के निर्देशक रोहित शेट्टी ने फिल्म में अर्जुन कपूर के दो लुक साझा किए हैं, जो उनके अब तक के सबसे अलग लुक हैं।

Image Source - Google

सिंघम की फ्रेंचाइजी में पहली बार एक साथ एक ही फ्रेम में कई बड़े सुपरस्टार्स को कॉमेडी और एक्शन का तड़का लगाते हुए दर्शक पहले से ही बेसब्र हैं। इस बीच ही निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म में अर्जुन कपूर के दो लुक साझा किए हैं, जिसमें वह काफी अलग लग रहे हैं।

Image Source - Google

पहले लुक में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने हाथ में खून से सना हुआ कोयता पकड़ा हुआ है और उनके दांत और चेहरे पर ब्लड की छिन्नें हैं। पहले पोस्टर में उनके पीछे कुछ लोग भी नजर आ रहे हैं। दूसरे पोस्टर में 'गुंडे' एक्टर्स रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर एक-दूसरे की आंखों में आंखें डालकर एक-दूसरे को घूर रहे हैं।

Image Source - Google

रोहित शेट्टी ने 'सिंघम अगेन' से अर्जुन कपूर के दो पोस्टर्स साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "इंसान गलती करता है और उसकी सजा भी मिलती है। लेकिन अब जो आएगा, वो शैतान है। क्या मैं अर्जुन कपूर के इंट्रोडक्शन के साथ मैं ये कह सकता हूं?" इस पोस्टर के सामने आने के बाद फैंस को सरप्राइज हो गया।

Image Source - Google

Thanks For Watching www.buzztidings.in