ब्लू-येलो से मजेंटा तक... दिल्ली मेट्रो की पहली और आखिरी ट्रेन कब मिलती है ? DMRC ने जारी किया टाइम शेड्यूल

Image Source - Google

Image Source - Google

दिल्ली मेट्रो का संचालन सुबह 5.30 बजे से लेकर रात 11.30 बजे तक होता है, लेकिन विभिन्न स्टेशनों पर मेट्रो की टाइमिंग भिन्न-भिन्न हो सकती है। DMRC ने ब्लू, येलो, पिंक, और रेड लाइन के लिए अलग-अलग समय-सारणी जारी की है। चलिए, जानते हैं कि कौन-सी मेट्रो कब से कब तक चलती है।

येलो लाइन 

Image Source - Google

समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम तक के रूट पर, पहली मेट्रो सुबह 5.50 बजे से चलती है और आखिरी मेट्रो रात 11 बजे तक जाती है। मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम से पहली मेट्रो 5.45 बजे पर चलती है और आखिरी मेट्रो 11 बजे पर जाती है।

ब्लू लाइन

Image Source - Google

द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी रूट की पहली मेट्रो सुबह 6.12 बजे चलती है और आखिरी मेट्रो रात 10.32 बजे तक होती है। रविवार को इस मेट्रो की शुरुआत 6.30 बजे होती है। द्वारका सेक्टर 21 से वैशाली के बीच चलने वाली मेट्रो का शुरुआती समय सुबह 6 बजे है और आखिरी समय रात 10.50 बजे तक है। नोएडा से द्वारका सेक्टर 21 तक चलने वाली मेट्रो का समय सुबह 5.45 बजे और रात 11 बजे है। रविवार को सुबह 8.10 बजे शुरू होती है और वैशाली से द्वारका रूट वाली मेट्रो सुबह 6 बजे से शुरू होती है और रात के 11 बजे तक चलती है।

ग्रीन लाइन

Image Source - Google

ब्रिग होशियार सिंह से कीर्ति नगर वाली पहली मेट्रो सुबह 6 बजे और आखिरी मेट्रो रात 10.46 बजे चलती है, रविवार को पहली मेट्रो का समय सुबह 8 बजे होता है। ब्रिग होशियार सिंह से इंद्रलोक के बीच सुबह 6.10 बजे और आखिरी मेट्रो रात 10.40 बजे चलती है, रविवार को सुबह 8.07 बजे होता है। कीर्ति नगर से ब्रिग होशियार सिंह वाले रूट पर पहली मेट्रो 6 बजे और रात को 11 बजे तक चलती है, रविवार को सुबह 7.30 बजे होता है। इंद्रलोक से ब्रिग होशियार सिंह जाने वाली मेट्रो सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक चलती है, और रविवार को ये सुबह 7.49 बजे शुरू होती है।

वायलेट लाइन

Image Source - Google

कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह वाली पहली मेट्रो सुबह 6 बजे चलती है और रात को आखिरी मेट्रो 11 बजे तक होती है, रविवार को इसका समय सुबह 7.05 बजे होता है। राजा नाहर सिंह से कश्मीरी गेट के बीच सुबह पहली मेट्रो 5.40 पर चलती है और आखिरी मेट्रो 10.36 पर होती है, रविवार को सुबह पहली मेट्रो का समय सुबह 8 बजे होता है।

पिंक लाइन 

Image Source - Google

मजलिस पार्क से मौजपुर वाली पहली मेट्रो सुबह 6 बजे चलती है और रात को आखिरी मेट्रो 11 बजे होती है, रविवार को इसका शुरुआती समय सुबह 8 बजे होता है। मजलिस पार्क से शिव विहार, मौजपुर से मजलिस पार्क, और शिव विहार से मजलिस पार्क के बीच चलने वाली पहली और आखिरी मेट्रो का समय भी सुबह 6 बजे और रात 11 बजे ही होता है, और रविवार को इसका समय सुबह 8 बजे होता है।

मजेंटा लाइन

Image Source - Google

इस लाइन पर जनकपुरी से बोटैनिकल गार्डन वाली मेट्रो सुबह 5.40 बजे चलती है और रात को 11 बजे तक होती है, वहीं बोटैनिकल गार्डन से जनकपुरी की बीच की मेट्रो सुबह 6 बजे शुरू होती है और रात को 11 बजे तक चलती है, रविवार को इसका समय सुबह 8 बजे होता है।

ग्रे लाइन

Image Source - Google

द्वारका से ढांसा बस स्टैंड और ढांसा बस स्टैंड से द्वारका के बीच चलने वाली मेट्रो सुबह 6 बजे से रात को 11 बजे तक होती है, और रविवार को इसकी सुबह 8 बजे से शुरू होती है।

एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन

Image Source - Google

द्वारका सेक्टर-21 से नई दिल्ली के बीच यह मेट्रो सुबह 4.45 बजे पर शुरू होती है और रात 11.15 बजे तक चलती है, वहीं नई दिल्ली से द्वारका सेक्टर-21 वाली मेट्रो सुबह 4.45 बजे से शुरू होकर रात 11.40 बजे तक चलती है।

Stories

More

सावधान! QR कोड के बढ़ रहे है FRAUD

NETFLIX GAMES ON TV

WHATSAPP SCREEN SHARING

Thanks For Watching www.buzztidings.in