Chirag Paswan: चुनाव के साथ सोशल मीडिया पर भी छाए रहे चिराग पासवान

Image Source - Google

By - BT STORY DESK

10/ 06 /2024

चुनावी माहौल के बीच लोक जनशक्ति पार्टी के राजनेता चिराग कुमार पासवान (Chirag Kumar Paswan) इन दिनों काफी चर्चा में हैं। रविवार को चिराग कुमार पासवान ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। चिराग पासवान ने बिहार के जमुई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की है।

Image Source - Google

1

आज हम चिराग पासवान के बढ़ते फॉलोअर्स के बारे में बताएंगे। चुनावी माहौल में सोशल मीडिया पर चिराग की फैन फॉलोइंग में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स - इंस्टाग्राम (Instagram), फेसबुक (Facebook) और एक्स (X) पर चिराग के फैन्स की संख्या में शानदार तेजी देखी जा रही है। आइए, चिराग पासवान की फैन फॉलोइंग के बारे में जानते हैं।

Image Source - Google

2

चिराग पासवान के इंस्टाग्राम प्रोफाइल (Chirag Paswan Insta Profile) के अनुसार, इस साल 26 मई 2024 को पासवान के एक मिलियन फॉलोअर्स पूरे हुए थे। वहीं, 7 जून 2024 को उनके फोलोअर्स की संख्या 2 मिलियन पहुंच गई। पासवान के फोलोअर्स की संख्या में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। अब उनके इंस्टाग्राम पर 2.8 मिलियन फोलोअर्स हो गए हैं। हर दिन उनके सोशल मीडिया फोलोअर्स की संख्या बढ़ रही है। इंस्टाग्राम पर बढ़ रहे फोलोअर्स की जानकारी चिराग ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर खुद दी

Image Source - Google

3

जहां एक तरफ चिराग पासवान की फैन फॉलोइंग बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ इंस्टाग्राम पर चिराग पासवान केवल 4 लोगों को ही फॉलो करते हैं। वह अर्जुन भारती, नरेंद्र सिंह मोदी, राम विलास पासवान, और अमित शाह को फॉलो करते हैं। चिराग पासवान ने इंस्टाग्राम पर कुल 2,076 पोस्ट्स शेयर किए हैं।

Image Source - Google

4

इंस्टाग्राम के साथ ही एक्स पर भी चिराग पासवान की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर चिराग पासवान के 934.7K फॉलोअर्स हैं। पासवान एक्स पर 112 लोगों को फॉलो करते हैं। इसके अलावा, फेसबुक पर चिराग के 788K फॉलोअर्स हैं और वह केवल 3 लोगों को फॉलो करते हैं।

Image Source - Google

5

Thanks For Watching www.buzztidings.in

Visit Site