World Environment Day के मौके पर Alia Bhatt ने की नई घोषणा

Image Source - Google

By - BT STORY DESK

05/ 06 /2024

आज यानी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) मनाया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने साल 1972 में स्टॉकहोम कॉन्फ्रेंस के दौरान इसे घोषित किया था। तब से यह दिवस हर साल मनाया जा रहा है। इस दिन लोगों को धरती पर अधिक से अधिक पेड़ लगाने और वनों की कटाई से बचने के लिए जागरूक किया जाता है।

Image Source - Google

1

आमजन से लेकर बॉलीवुड सितारे भी सोशल मीडिया पर लोगों को जागरूक करते नजर आ रहे हैं और अपने फैंस को विश्व पर्यावरण दिवस 2024 की खास बधाई दे रहे हैं। इस बीच, अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने भी इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो साझा किया है।

Image Source - Google

2

विश्व पर्यावरण दिवस 2024 पर आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के साथ अभिनेत्री ने संकेत दिया है कि वह कुछ नया लेकर आ रही हैं, लेकिन अभी इसका खुलासा नहीं किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "दो नए दोस्त और अंतहीन एडवेंचर्स। बने रहें। साथ ही, विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं।"

Image Source - Google

3

मलाइका अरोड़ा ने भी विश्व पर्यावरण दिवस 2024 के मौके पर अपनी एक खूबसूरत फोटो शेयर की है, जिसमें वह हरे-भरे पेड़ों के बीच बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने लिखा है, "आइए विश्व पर्यावरण दिवस मनाएं।"

Image Source - Google

4

अभिनेत्री अनन्या पांडे ने विश्व पर्यावरण दिवस पर अपना शानदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह घुड़सवारी करती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा है, "धरती हमारी नहीं, हम धरती के हैं  #EnvironmentDay।"

Image Source - Google

5

Thanks For Watching www.buzztidings.in

Visit Site