Tuesday, September 17, 2024
spot_img

लेटेस्ट न्यूज

Paris Olympics 2024: Vinesh Phogat ने रचा इतिहास

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 के महिला फ्री स्टाइल 50 किलोग्राम सेमीफाइनल में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट का सामना क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन लोपेज से हुआ। विनेश शुरुआत से हावी नजर आईं। वह 1-0 से आगे चल रही थीं। इसके बाद उन्होंने 5-0 की बढ़त बनाई। अंत में उन्होंने 5-0 से मैच जीतकर फाइनल में जगह पक्की की। इसके साथ ही उन्होंने एक और मेडल पक्का कर दिया है। विनेश फोगाट ओलंपिक में कुश्ती के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी हैं।

Paris Olympics 2024: क्वार्टर फाइनल में ओसाना को हराया

बता दें कि विनेश पहली बार 50 किग्रा में चुनौती पेश कर रही थीं। इससे पहले भारतीय पहलवान 53 किग्रा में खेलती थी। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की ओसाना लिवाच को हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया था। इससे पहले विनेश ने महिला 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती मैच में जापान की यूई सुसाकी को 3-2 से हराकर क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी।

यह भी पढ़े: T20 WORLD CUP 2024 बांग्लादेश से होगा शिफ्ट! ICC ने कर ली है तैयारी

Paris Olympics 2024: भारत के लिए चौथा मेडल पक्का

विनेश फोगाट का फाइनल मुकाबला 7 अगस्त को खेला जाएगा। बुधवार को उनकी नजर गोल्ड मेडल अपने नाम करने पर होगी। इस दौरान विनेश की टक्कर यूएसए की सारा एन हिल्डेब्रांट से होगी। विनेश साक्षी मलिक के बाद ग्रीष्मकालीन खेलों में पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला पहलवान बन जाएंगी। बता दें कि विनेश ने पहले राउंड में 1 और दूसरे राउंड में 4 अंक हासिल किए।

For Tech & Business Updates Click Here

जरूर पढ़ें

Latest Posts

ये भी पढ़ें-