Wednesday, October 16, 2024
spot_img

लेटेस्ट न्यूज

Solar Eclipses 2025: अगले साल कब-कब लगेगा सूर्य ग्रहण

Solar Eclipses 2025: वर्ष 2024 का अंतिम सूर्य ग्रहण आश्विन माह की अमावस्या, यानी 02 अक्टूबर को होगा। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण का विस्तृत उल्लेख मिलता है। माना जाता है कि सूर्य ग्रहण का असर लोगों की जिंदगी पर पड़ता है। ग्रहण के समय कुछ कार्यों को करना वर्जित माना गया है, क्योंकि ये कार्य करने से व्यक्ति को जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Solar Eclipses 2025: 2025 में कब-कब होगा सूर्य ग्रहण?

हर साल सूर्य ग्रहण होता है। आइए जानते हैं कि वर्ष 2025 में सूर्य ग्रहण कब-कब लगेगा:

मार्च 2025 का सूर्य ग्रहण

वर्ष 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगेगा। यह ग्रहण एशिया, यूरोप, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, आर्कटिक महासागर और अटलांटिक महासागर में दिखाई देगा। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जिसका कोई प्रभाव भारत में नहीं होगा, और इसलिए इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा।

सितंबर 2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण

वर्ष 2025 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगेगा। यह ग्रहण अटलांटिक महासागर, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर और ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा। यह भी एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, और इसका कोई प्रभाव भारत में नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़े: मनबा फाइनेंस IPO: अलॉटमेंट हुआ या नहीं, जानने का आसान तरीका

सूर्य ग्रहण के दौरान ध्यान रखने योग्य बातें

  1. भोजन न करें: सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन करने से बचें। ग्रहण से पहले भोजन में तुलसी के पत्ते डालने से भोजन पर ग्रहण का असर नहीं पड़ता।
  2. घर से बाहर न निकलें: ग्रहण के समय घर से बाहर नहीं जाना चाहिए, क्योंकि इसका नकारात्मक प्रभाव व्यक्ति पर पड़ सकता है।
  3. रसोई के काम से बचें: ग्रहण की अवधि के दौरान रसोई से संबंधित कार्य न करें।
  4. पूजा-अर्चना न करें: सूर्य ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ नहीं करनी चाहिए। ग्रहण समाप्त होने के बाद घर की साफ-सफाई कर गंगाजल का छिड़काव कर घर को शुद्ध करें।
  5. दान करें: ग्रहण के बाद श्रद्धा अनुसार जरूरतमंदों को कपड़े और अनाज का दान करना चाहिए।

For Tech & Business Updates Click Here

जरूर पढ़ें

Latest Posts

ये भी पढ़ें-