Thursday, October 17, 2024
spot_img

लेटेस्ट न्यूज

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात

Assam Flood: असम के करीमगंज जिले के बदरपुर इलाके में भूस्खलन के कारण तीन नाबालिगों सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। करीमगंज के पुलिस अधीक्षक पार्थ प्रोतिम दास ने जानकारी दी कि असम में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। बाढ़ की वजह से राज्य के 15 जिलों में 1.61 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और अब तक 26 लोगों की जान जा चुकी है।

Assam Flood: Assam के करीमगंज जिले के बदरपुर इलाके में भूस्खलन के कारण तीन नाबालिगों सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। करीमगंज के पुलिस अधीक्षक पार्थ प्रोतिम दास ने जानकारी दी कि असम में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। बाढ़ की वजह से राज्य के 15 जिलों में 1.61 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और अब तक 26 लोगों की जान जा चुकी है।

Assam Flood: गुवाहाटी में लगातार बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

गुवाहाटी में लगातार बारिश की भविष्यवाणी की गई है। बता दें कि बाढ़ के कारण ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ गया है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी कोपिली का जलस्तर नागांव जिले के कामपुर में खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को एक सप्ताह के पूर्वानुमान में गुवाहाटी में लगातार बारिश होने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़े: MOTOROLA EDGE 50 ULTRA 5G भारत में हुआ लॉन्च

चक्रवात रेमल के कारण असम में भारी बारिश हुई है, जिससे व्यापक बाढ़ आई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, इस बाढ़ के कारण 14 जिले और 309 गांव प्रभावित हुए हैं, जिनमें करीमगंज सबसे अधिक प्रभावित है।

For Tech & Business Updates Click Here

जरूर पढ़ें

Latest Posts

ये भी पढ़ें-