Friday, September 20, 2024
spot_img

लेटेस्ट न्यूज

Met Gala 2024: Alia Bhatt ने साड़ी में क्लासी लुक से चुरा ली लाइमलाइट

Met Gala 2024: हर साल, दुनिया की सबसे बड़ी फैशन घटना, मेट गाला, का इंतजार फैंस के द्वारा बड़ी ही उत्साह से किया जाता है। हॉलीवुड के महान सितारे और अभिनेत्रियाँ अपने आकर्षक फैशन से रेड कारपेट पर अपना विशेष अभिवादन करते हैं।

Met Gala 2024: Alia Bhatt ने साड़ी में क्लासी लुक

दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जैसी अभिनेत्रियों के बाद, हाल ही में आलिया भट्ट ने न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित हुए मेट गाला 2024 में अपना जलवा बिखेरा। कई अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भारतीय पोशाक साड़ी पहनकर चार चांद लगाने वाली Alia Bhatt ने कारपेट पर साड़ी चुनकर भारतीय संस्कृति का पर्चम लहराया।

इस साल मेट गाला की थीम ‘स्लीपिंग ब्यूटीज: रीअवेकनिंग’ फैशन है। उसी के अनुसार सभी सितारे व्हाइट कारपेट पर तैयार होकर आए। इस विशेष मौके पर आलिया भट्ट भी साड़ी में अपना खूबसूरत अंदाज दिखाने से पीछे नहीं हटीं। डार्लिंग्स एक्ट्रेस ने मेट गाला 2024 के कारपेट पर ग्रैंड एंट्री ली।

Read Also: PEEYUSH CHAUHAAN JOINS THE CAST OF COLORS SUHAAGAN CHUDAIL

इस दौरान वह ग्रीन पेस्टल रंग की लहंगा साड़ी में नजर आईं। इंडियन डिजाइनर सब्यसाची ने आलिया भट्ट की इस विशेष साड़ी को डिजाइन किया था। हरे रंग की पेस्टल ट्यूल कॉचर साड़ी को हाथ से बनाए गए फूलों से सजाया गया है। एक्ट्रेस के लंबे पल्लू को गोल्डन धागे का वर्क कर उस पर फूल जड़े गए हैं, जो उनके इस पूरे अटायर को एक ड्रामेटिक लुक दे रहे हैं। उनकी इस साड़ी में लगे पिंक और व्हाइट रंग के फूलों के साथ ग्रीन रंग की पत्तियों को हाइलाइट किया गया है, और लहंगा साड़ी में छोटे-छोटे फूलों से सजाया गया है।

आलिया भट्ट ने अपने इस खूबसूरत लुक के साथ अपने हेयर में मैसी बनाकर उसके साथ हेड एक्सेसरीज पहनी। हाथों में खूबसूरत डायमंड रिंग्स और लॉन्ग एयरिंग्स उनके लुक में चार चांद लग रहे थे। अपने इस लुक के साथ आलिया ने मिनिमल मेकअप रखा था, जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। आलिया का मेट गाला इवेंट में यह शानदार लुक उनके फैंस को भी खूब भाया है।

For Tech & Business Updates Click Here

जरूर पढ़ें

Latest Posts

ये भी पढ़ें-