Thursday, October 17, 2024
spot_img

लेटेस्ट न्यूज

Pushpa 2 Teaser: बांध लीजिए अपनी कुर्सी की पेटी ठीक इतने बजे आ रहा है Allu Arjun की Pushpa 2 का टीजर

Pushpa 2 Teaser: दक्षिण के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) 8 अप्रैल को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर एक्टर के फैंस बहुत खुश हैं। जन्मदिन से एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन ट्रेंड कर रहे हैं। दक्षिणी भारत में एक्टर के प्रशंसक अभी से ही उत्सव मना रहे हैं। इस मौके पर एक्टर ने भी अपने प्रशंसकों को जन्मदिन पर रिटन तोहफा देने का विचार किया है।

Pushpa 2 Teaser: इतने बजे आ रहा है Allu Arjun की Pushpa 2 का टीजर

अब आप सोच रहे होंगे कि अल्लू अर्जुन क्या तोहफा देने वाले हैं। तो चलिए हम आपको बता ही देते हैं। अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर अपनी आने वाली फिल्म पुष्पा 2 को लेकर एक जानकारी साझा की है। जी हां, 8 अप्रैल को पुष्पा 2 (Pushpa 2) का टीजर रिलीज होने जा रहा है।

Read Also: BADE MIYAN CHOTE MIYAN को सेंसर से मिली हरी झंडी, सिनेमाघरों में इतने देर तक जारी रहेगी ‘प्रलय’

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म “पुष्पा द रूल” (पुष्पा 2) (Pushpa 2) के फैंस दो साल से इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान, फिल्म की टीजर रिलीज डेट का खुलासा हो चुका है। सोमवार, 8 अप्रैल को सुबह 11 बजकर 7 मिनट पर टीजर रिलीज होगा। इस सूचना को खुद अल्लू अर्जुन ने ही साझा किया है।

एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो फोटो साझा किए। दूसरी तस्वीर में पुष्पा 2 से अल्लू अर्जुन का नया पोस्टर रिलीज हो रहा है, जिसमें अल्लू राजा वाली कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में कुल्हाड़ी भी है। इस दौरान उनके पीछे कुछ लोग भी हैं। पोस्टर देखकर लग रहा है कि पुष्पा 2 में अल्लू राजा बने हैं।

पुष्पा 2 इस साल 15 अगस्त को थिएटरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ एक बार फिर रश्मिका मंदाना फीमेल लीड में नजर आएंगी। वहीं, फहद फासिल विलेन के किरदार में दिखाई देंगे।

For Tech & Business Updates Click Here

जरूर पढ़ें

Latest Posts

ये भी पढ़ें-